{"_id":"6942eceb2d4f2a586704610f","slug":"complain-directly-if-someone-demands-bribe-or-harasses-you-deoria-news-c-208-1-deo1010-170289-2025-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: रिश्वत मांगने या परेशान करने पर सीधे करें शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: रिश्वत मांगने या परेशान करने पर सीधे करें शिकायत
Wed, 17 Dec 2025 11:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 17 Dec 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
देवरिया। पासपोर्ट सत्यापन प्रक्रिया को सुगम, निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन ने पासपोर्ट फीडबैक सेल का गठन किया है।
इस सेल के माध्यम से पासपोर्ट आवेदकों से सीधे संपर्क कर फीडबैक लिया जाएगा, जिससे सत्यापन प्रक्रिया को समयबद्ध और भ्रष्टाचारमुक्त बनाया जा सके।
एसपी ने बताया कि फीडबैक सेल में नियुक्त पुलिसकर्मी पासपोर्ट आवेदकों से बातचीत कर यह सुनिश्चित करेंगे कि पुलिस सत्यापन में किसी प्रकार की अनियमितता न हो। यदि सत्यापन के दौरान किसी पुलिसकर्मी द्वारा अनुचित धनराशि (रिश्वत) की मांग की जाती है या आवेदक को बेवजह परेशान किया जाता है, तो संबंधित आवेदक तत्काल शिकायत दर्ज करा सकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायत मिलने पर मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। संवाद