फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   company closed abroad, votting for the first time

विदेश में कंपनी बंद हुई तो आ गए घर, पहली बार किया मतदान

Tue, 03 Nov 2020 11:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
company closed abroad, votting for the first time
विदेश में कंपनी बंद हुई तो आ गए घर, पहली बार किया मतदान
विज्ञापन

पैकौली (देवरिया)। सदर विधानसभा के उपचुनाव में ऐसे भी मतदाता शामिल हुए, जो विदेश में रहकर कमाते हैं। कोरोना के चलते कंपनी बंद होने के बाद लॉकडाउन के दौरान घर आए हुए हैं। विदेश में रहने के दौरान यह लोग बीते कई चुनाव में भाग नहीं ले पाए। मौका मिला तो पहली बार उपचुनाव में ही जोश के साथ मतदान किया।

सदर विकास खंड के छितरुआ ग्रामसभा के कमलेश कुमार (32 वर्ष) काफी दिनों से रूस में निजी कंपनी में कार्य करते हैं। कोरोना के चलते कंपनी बंद हो गई तो 20 दिन पहले ही वापस घर चले आए। प्राथमिक विद्यालय छितरुआ में मतदान करने के बाद कहा कि काफी सालों बाद अपने देश में मतदान करने का मौका मिला। ग्रामसभा, लोकसभा, विधानसभा के पिछले चुनावों में वह बाहर रहने के चलते वोट नहीं दे पाए, इस बार घर पर ही थे तो यह अच्छा अवसर मिला अपनी पंसद के प्रत्याशी को मत देने का। इसी गांव के सऊदी में रहने सुरेंद्र निषाद (30 वर्ष) 14 सालों से लगातार बाहर होने से किसी मतदान प्रक्रिया में हिस्सा नहीं ले पाए थे। मत देने के बाद बताया कि अपनी पसंद का विधायक चुनने का यह अच्छा मौका था तो चूके क्यों। पता नहीं अगले चुनाव में कहां रहेंगे। इस बार घर पर थे तो अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed