फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   commitment to follow foot prints of swami vivekanand

स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

Wed, 12 Jan 2022 11:06 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
commitment to follow foot prints of swami vivekanand
स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प
विज्ञापन

देवरिया। नेहरू युवा केंद्र के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती विभिन्न जगहों पर समारोह पूर्वक मनाई। लार ब्लाक के राउतपार गांव में राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में युवाओं ने विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। इस दौरान युवा स्वयंसेवक देवव्रत पांडेय, सोनू सिंह, धीरेंद्र कुमार भारती, ग्राम प्रधान यशवंत सिंह, युथ क्लब अध्यक्ष आशिक अली, हर्षित सिंह, आदित्य सिंह, जवाहर सिंह, दीपनारायण सिंह , तेजश चौरसिया, अमरीश भारती आदि मौजूद रहे।
भाटपाररानी क्षेत्र के आरएमएस पैरामेडिकल कॉलेज बखरी बाजार में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री हरिचरन सिंह कुशवाहा ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के अंदर देशभक्ति कूट-कूटकर भरी हुई थी। उनके विचारों पर चलने की जरूरत है। विशिष्ट अतिथि समाजसेवी जटाशंकर सिंह ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचारों से युवाओं को प्रेरणा लें। कार्यक्रम को मकसूद भोपतपुरी, डॉ. वेदप्रकाश तिवारी, प्रमोद चौधरी, रवि प्रकाश कुशवाहा, संजय पटेल, संत तीर्थराज, गेनालाल यादव, जवाहरलाल यादव, अरविंद मिश्र आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम के संयोजक व लोकतंत्र रक्षक सेनानी केशवकांत सिंह एवं प्राचार्य डॉ एके सिंह, समीर हुसैन, अखिलेश, पंकज, राजेश, सूरज कुशवाहा, आर्यन, मुकेश, पूनम, सबरा, रानी, रौशनतारा, अन्नू आदि मौजूद रहे।नगर के शिवम साइंस एकेडमी तथा स्वामी विवेकानंद शिक्षण संस्थान बेलपार पंडित भाटपाररानी में भी स्वामी विवेकानंद की जयंती सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शिक्षकों और छात्रों ने मनाई।
विज्ञापन

‘स्वामी विवेकानंद के विचारों को आत्मसात करें युवा’
पड़री बाजार। स्थानीय बाजार के दुर्गा मंदिर परिसर में बुधवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई गई। वरिष्ठ भाजपा नेता कवींद्र नाथ पांडेय ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। युवाओं को उनके विचारों को आत्मसात करना चाहिए। एक युवा सन्यासी के रूप में भारतीय संस्कृति की सुगंध विदेशों में बिखेरने वाले स्वामी विवेकानंद साहित्य दर्शन व इतिहास के प्रकांड विद्वान थे। स्वामी जी का मानना था कि सच्चा महात्मा वही है, जो गरीबों के हित के लिए कुछ कर सके। इस दौरान विमलचंद पांडेय, पुन्यप्रकाश पांडेय, वीरराज गुप्ता, राहुल पांडेय, गुड्डु पासवान, नरेंद्र पांडेय, तारकेश्वर पांडेय, छोटे पांडेय, रामप्रवेश गौड़, द्वारिका पांडेय, डॉ. विवेकानंद पांडेय, सुरेंद्र पांडेय, रंजन पांडेय, अजय पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलने का आह्वान
बरहज। नगर स्थित अनंत आश्रम सहित अन्य जगहों पर स्वामी विवेकानंद की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। जिन्हें शिद्दत से याद करते हुए लोगों ने उनके आदर्शों को आत्मसात किया।
बुधवार को अनंत आश्रम में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से जयंती पर संगोष्ठी समारोह आयोजित किया गया। अतिथियों ने स्वामी विवेकानंद और मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित करते हुए पुष्प अर्पित किया। पीठाधीश्वर आंजनेय दास ने कहा कि यह शरीर समाज का है। हर एक क्षण अपने को समाज के लिए समर्पित करना चाहिए। कार्यक्रम को आनंद गौरव, खडग बहादुर यादव, नम्रता मिश्रा, विनय मिश्र, अमन, मुस्कान, अंतिमा, रुपाली आदि ने संबोधित किया। सपा कार्यालय पर बेचू लाल चौधरी, जबकि टेकुआं रामकिशोर चौहान के नेतृत्व में समारोह पूर्वक जयंती मनाया गया। इस दौरान पूर्व नपाध्यक्ष वीरेंद्र गुप्त, विकास विश्वकर्मा, अब्दुल खालिक, रामकिशोर चौहान, रमेश मिश्र, विनोद यादव, भीम कुमार आदि उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय युवा दिवस पर याद किए गए स्वामी विवेकानंद
सलेमपुर। नगर के जीएम एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में राष्ट्रीय युवा दिवस पर बुधवार को स्वामी विवेकानंद की 159वीं जयंती मनाई गई।
कार्यक्रम की शुरुआत स्वामी विवेकानंद के चित्र पर विद्यालय के प्रबंधक श्री प्रकाश मिश्र द्वारा दीप प्रज्जवलन एवं पुष्प अर्पित कर किया गया।
उन्होंने कहा कि विवेकानंद केवल एक नाम ही नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति एवं सभ्यता तथा प्रगतिशील विचारों का एक ऐसा अखण्ड दीप है, जिससे करोड़ों युवा जीवन में सदैव प्रकाशित होता रहते हैं। स्वामी विवेकानंद और रामकृष्ण परमहंस जैसे गुरु शिष्य का संबंध यदि आज के अध्यापकों एवं विद्यार्थियों में हो जाय तो आज भारत पुन: विश्वगुरु बन जाय। हमें स्वामी जी के जीवन से सीख लेनी चाहिए। उप प्रधानाचार्य मोहन द्विवेदी ने बताया कि स्वामी विवेकानंद युग प्रवर्तक एवं प्रत्येक भारतवासी के प्रेरणास्रोत हैं। इस दौरान दिलीप कुमार सिंह, अजय मिश्र, सुकेश कुमार मिश्र, धर्मेंद्र कुमार मिश्र, डॉ. त्रिपुरारी मिश्र, एस.एन.पांडेय, एस.के गुप्ता, आशुतोष तिवारी, प्रमोद कुमार, वी.वी.सहदेव, पंकज मिश्र, डी.एन.उपाध्याय, श्वेता राज, रागिनी मिश्रा, साक्षी उपाध्याय, ज्योति विश्वकर्मा, निधि द्विवेदी, भारती सिंह, सरिता तिवारी, रेनू सिंह, ललिता वर्मा, सरस्वती पांडेय, अमृता भारद्वाज, अनिता पांडेय, श्वेता तिवारी, संपूर्णानंद तिवारी, विकास विश्वकर्मा, परमहंस मिश्र, पुरंजय कुशवाहा, अमूल्य रत्न श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed