फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Commission not to detour from Lohia

कमीशन के चक्कर में नहीं बना लोहिया आवास

Fri, 22 Jul 2016 10:33 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Fri, 22 Jul 2016 10:33 PM IST
विज्ञापन
Commission not to detour from Lohia
Real State
मईल। लोहिया आवास देने के नाम पर घूस मांगने की बात सीडीओ के निरीक्षण में सामने आई तो वे दंग रह गई। गांव की महिलाओं की पूरी बात सुनने के बाद सीडीओ ने नाराजगी जताया और तीन दिन के अंदर लोहिया आवास का निर्माण नहीं होने की रिपोर्ट जिला विकास अधिकारी से मांगा। इसके अलावा गांव में घूमकर लोगों को खुले में शौच नहीं करने के लिए अफसरों ने जागरूक किया।
विज्ञापन


सीडीओ यशु रूस्तगी शुक्रवार को सुबह करीब 7.30 बजे वर्ष 2015-16 में लोहिया गांव में चयनित कल्यानी पहुंची। गांव में भ्रमण के दौरान गांव में एक भी लोहिया आवास नहीं मिला तो वह गांव की महिलाओं से इसका कारण पूछी। महिलाओं ने ग्राम पंचायत अधिकारी और तत्कालीन बीडीओ पर लोहिया आवास  देने के लिए 20 से 50 हजार रुपये कमीशन मांगने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


यह सुनकर सीडीओ झल्ला गई और मातहतों का फटकार लगाई। उन्होंने जिला विकास अधिकारी मंशाराम यादव से पूछा तो मालूम हुआ कि 23 लोहिया आवास के लिए धन स्वीकृत हो गया है। लेकिन आज तक बना नहीं है। सीडीओ ने जिला विकास अधिकारी से धन होने के बाद भी लोहिया आवास नहीं बनने का कारण स्पष्ट करते हुए तीन दिन के अंदर रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा गांव वालों ने प्राथमिक विद्यालय पर जाने के लिए रास्ता नहीं होने की शिकायत किया। गांव में घूमकर सीडीओ ने लोगों को ज्यादा से ज्यादा शौचालय का प्रयोग करने की बात कही। वहीं गांव में बने 34 शौचालयों की गुणवत्ता देखा। इसमें अधिकांश शौचालय मानक के अनुसार नहीं बने थे। इस दौरान बीडीओ रतन प्रकाश चौधरी, प्रधान संजय सिंह, बालानंद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed