फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   collision of twe trucks

दो ट्रकों की टक्कर में दोनों चालक सहित तीन घायल

Thu, 17 Oct 2019 11:22 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2019 11:22 PM IST
विज्ञापन
collision of twe trucks
दो ट्रकों की टक्कर, चालक सहित तीन घायल
विज्ञापन

खुखुंदू पेट्रोल पंप के पास बुधवार देर रात की घटना
अमर उजाला ब्यूरो
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के खुखुंदू पेट्रोल पंप के पास बुधवार देर रात सफेद बालू लदी एक ट्रक दूसरे ट्रक से भिड़ गई। टक्कर इतना तेज था कि बालू लदी ट्रक के अगले हिस्से के परखचे उड़ गए। हादसे में दोनों ट्रकों के चालक सहित तीन लोग घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजवाया गया। कुशीनगर के कसया निवासी ट्रक चालक धर्मेंद्र भारती (35) बुधवार की रात भागलपुर से सफेद बालू लेकर देवरिया की तरफ जा रहा था। गाड़ी में डीजल समाप्त होने के कारण वह ट्रक खड़ा करने के लिए देवरिया-सलेमपुर स्थित खुखुंदू पेट्रोल पंप के तरफ गाड़ी मोड़ रहा था कि सामने से तेज गति से आ रही जैविक खाद लदी दूसरी ट्रक ने टक्कर मार दिया। इससे धर्मेंद्र और ट्रक पर सवार गौरीबाजार निवासी खलासी सूरज कुशवाहा और दूसरे ट्रक का चालक गोरखपुर सहजनवां निवासी प्रेमचंद उपाध्याय (45) भी घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजवाया गया। इंस्पेक्टर श्यामलाल यादव ने बताया कि दोनों चालकों और खलासी को चोटें आईं थीं। तत्काल उन्हें जिला अस्पताल भेजवा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed