फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Collision between truck and sugarcane laden tractor-trolley, three injured including driver

Deoria News: ट्रक व गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली में भिड़ंत, चालक सहित तीन घायल

Tue, 09 Jan 2024 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 09 Jan 2024 12:02 AM IST
विज्ञापन
Collision between truck and sugarcane laden tractor-trolley, three injured including driver
प्रतापपुर। श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के प्रतापपुर-रतसिया कोठी मार्ग पर रविवार की देर रात हुई ट्रक व ट्रैक्टर-ट्रॉली की भिड़ंत में दोनों वाहनों के चालक सहित तीन लोग घायल हो गए। इस दुर्घटना के बाद तीन घंटे तक आवागमन बाधित रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद आवागमन बहाल कराया। सभी घायलों का प्राइवेट अस्पताल में इलाज कराया गया।
विज्ञापन


रात में साढ़े दस बजे प्रतापपुर स्थित चीनी मिल पर गन्ना गिराने के बाद एक ट्रक रतसिया कोठी की तरफ जा रहा था। एक बाइक की एजेंसी के पास वह अनियंत्रित होकर सामने से आ रही गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से जाकर टकरा गया। ट्रक की टक्कर से गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। इससे आवागमन बाधित हो गया।
विज्ञापन

घटना में बनकटा थाना क्षेत्र के नैनहा के रहने वाले ट्रैक्टर चालक शंभू प्रसाद, ट्रैक्टर पर बैठा उनका पुत्र दीपक तथा ट्रक चालक बंजरिया का रहने वाला मुन्ना घायल हो गया। लोगों ने घायलों को इलाज के लिए निजी अस्पताल पहुंचाया। प्रतापपुर पुलिस चौकी प्रभारी दिनेश कुमार मौर्य ने बताया कि पुलिस टीम मौके पर गई थी। ट्रैक्टर चालक को चोट लगी है। जबकि अन्य को मामूली चोट आई है। ट्रैक्टर व ट्रक को कब्जे में लेकर वाहन मालिकों को सूचना दे दी गई है। देर रात आवागमन चालू करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed