{"_id":"6478e3ec9d4d3040340b5df4","slug":"coal-businessman-injured-in-the-accident-died-during-treatment-deoria-news-c-7-1-190232-2023-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: हादसे में घायल कोयला व्यवसायी की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: हादसे में घायल कोयला व्यवसायी की इलाज के दौरान मौत
Fri, 02 Jun 2023 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 02 Jun 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गौरीबाजार। गौरीबाजार-हाटा मार्ग पर चार दिन पूर्व सुबह मार्निंग वाॅक पर निकले कोयला व्यवसायी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी बुधवार देर शाम मौत हो गई। यह सूचना मिलने पर परिवार में चीख-पुकार मच गई।
उपनगर के वार्ड संख्या 11 निवासी श्रीनिवास जायसवाल (53) प्रतिदिन की भांति सोमवार को सुबह घर से टहलने के लिए निकले। वह गौरीबाजार-हाटा मार्ग पर टहल रहे थे, इसी बीच अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके सिर पर चोट आई। आस-पास के लोगों ने सूचना परिजनों को दी। इसके बाद गौरी बाजार के एक निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें गोरखपुर ले जाया गया, जहां एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उनके मौत की खबर से परिवार में मातम छा गया। वे मूल रूप से बरहज के निवासी थे। कुछ वर्ष पूर्व गौरी बाजार में परिवार सहित रहते थे और कोयले का व्यापार करते थे।