{"_id":"69138711f00a2b814f078374","slug":"cmo-withheld-salaries-of-three-people-including-moic-deoria-news-c-208-1-deo1009-167711-2025-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: सीएमओ ने रोका एमओआईसी समेत तीन का वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: सीएमओ ने रोका एमओआईसी समेत तीन का वेतन
Wed, 12 Nov 2025 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 12 Nov 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। जिला स्वास्थ्य समिति की कार्यकारी समिति की बैठक मंगलवार को सीएमओ कार्यालय के धनंवतरि सभागार में हुई। इसमें सीएमओ डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने स्वास्थ्य योजनाओं और कार्यक्रमों की समीक्षा की।
सीएमओ ने स्वास्थ्य केंद्रों पर कम प्रसव को देखते हुए जिम्मेदारों को नोटिस देने और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने का निर्देश दिया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तरकुलवा, भलुअनी में संस्थागत प्रसव कम होने पर एमओआईसी, बीपीएम और स्टॉफ नर्स का वेतन रोकने का निर्देश दिया।
सीएमओ ने कहा कि सभी सीएचसी, पीएचसी और आयुष्मान पर आने वाले मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ अच्छा व्यवहार किया जाए।
सभी स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्साधिकारियों, स्वास्थ्य कर्मियों सहित सभी की शत प्रतिशत मौजूदगी रहे। ओपीडी में अगर फार्मासिस्ट मरीजों को देखता हुए पाया गया, तो जिम्मेदार सहित फार्मासिस्ट पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने प्रत्येक चिकित्सक का ओपीडी रजिस्टर अलग बनाने को कहा। अस्पताल पर आने वाले किसी भी मरीज को परेशान न करने का निर्देश दिया।
सीएमओ ने कहा कि ई-कवच पर शत-प्रतिशत आभा आईडी फीड कराई जाए। गर्भवती महिलाओं, बच्चों की सभी अनुमन्य जांचे, टीकाकरण समय से, गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण कराते हुए संबंधित पोर्टल पर फीड अवश्य कराएं। बैठक में एसीएमओ डॉ.अजय शाही, एसीएमओ डॉ. एसके सिन्हा माैजूद रहे।