{"_id":"694849022bf4ac7481049a4b","slug":"cmo-inspected-the-health-fair-and-gave-instructions-deoria-news-c-208-1-sgkp1013-170634-2025-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: आरोग्य मेले का सीएमओ ने किया जांच, दी हिदायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: आरोग्य मेले का सीएमओ ने किया जांच, दी हिदायत
Mon, 22 Dec 2025 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 22 Dec 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें कुल 3082 रोगियों का उपचार किया गया। मेले में आए लोगों को दवा व उचित परामर्श दिया गया। बरहज पीएचसी में सीएमओ ने औचक निरीक्षण कर साफ सफाई कर निर्देश दिया।
बरहज संवाद के अनुसार नगर-क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर शासन के निर्देश पर रविवार को आरोग्य मेला आयोजित किया गया। अचानक मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अनिल कुमार गुप्त ने मेले का निरीक्षण किया। उन्होंने चिकित्सकों को सख्त हिदायत दिया। हालांकि महेन में 44 और बरहज न्यू पीएचसी पर 20-25 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण करते हुए दवा वितरित किया गया।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉ. सिद्धार्थ ने मरीजों का इलाज किया। इस बीच सीएमओ डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने आरोग्य मेले का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने परिसर में साफ-सफाई, बेड, ठंड से बचाव के इंतजाम, दवाओं की उपलब्धता की जानकारी लिया।
विज्ञापन
उन्होंने कर्मचारियों से रोगी हित में कार्य करने की हिदायत दिया। इस अवसर पर डॉ. पीएन तिवारी, हेमंत शुक्ल, फार्मासिस्ट विनोद गुप्त, चंद्रप्रकाश गुप्त, अरुण कुमार आदि उपस्थित रहे।
बरियारपुर संवाद के अनुसार पथरदेवा विकासखंड के रामपुर अवस्थी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ. योगेश कुमार ने 31 मरीजों की जांच की और दवा वितरण किया। जिनमें सर्दी-जुकाम और बुखार के मामले ज्यादा पाए गए। मौके पर फरमासिस्ट संजय पांडेय और लोरीक यादव, आशा मिश्रा, रत्नेश पाल मौजूद रहे।
वहीं सरौरा नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ. राजेश कुमार ने 32 मरीजों को देखा। जिसमें सबसे ज्यादा सर्दी जुकाम बुखार के मरीज आये। नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरियारपुर में डॉ. मृणाल की देखरेख में 41 मरीज देखे गए, जिसमें सबसे ज्यादा सर्दी खासी बुखार आए थे।
मईल संवाद के अनुसार नया स्वास्थ्य केन्द्र ठेगंवल दूबे पर डॉ. शोभनाथ डॉ. हरेंद्र प्रताप सिंह ने 32 मरीजों को देखा जिसमें अधिकांश मरीज बुखार व जुकाम, खांसी व गैस की समस्या से ग्रस्त आए थे। जिसे जांच कर दवा दी गई।नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मईल में डॉ. अनिल कुमार प्रजापति ने 32 मरीजों को देखा। इसमें बुखार, पेट दर्द, शुगर, बीपी, गठिया के मरीज आए थे। इसके अलावा छोटे बच्चों में खांसी, सर्दी, जुकाम हुआ था। उन्हें सर्दी से बचाव व गर्म कपड़े पहने, गुनगुना पानी पिलाने की सलाह दी गई।
भागलपुर संवाद के अनुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 11 मरीज आए। डॉ. अजीत ने इनका परीक्षण कर दवा दी। उन्होंने बताया कि मेले में बुखार, जुकाम, खांसी के मरीजों की संख्या अधिक है। इस समय मौसम में उतार चढ़ाव हो रहा है। 7 मरीजों का ब्लड जांच की गई जिसमें 2 सुगर, 2 स्नोफिलिया और 3 मरीज टायफाईड की जांच कर स्वास्थ्य केंद्र पर दवा दी गई।