फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   CM Yogi said, sugar complex will be built in Deoria as soon as the court's compulsion is removed

Deoria News: सीएम योगी ने कहा, न्यायालय की बाध्यता हटते ही देवरिया में बनेगा सुगर कॉम्प्लेक्स

Sun, 10 Mar 2024 07:41 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Published by: रोहित सिंह Updated Sun, 10 Mar 2024 07:41 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को देवरिया में 679 करोड़ की 673 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। कहा, देवरिया जिले की विभिन्न परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास में देवरहा बाबा की पावन धारा को नमन करता हूं।

विज्ञापन
CM Yogi said, sugar complex will be built in Deoria as soon as the court's compulsion is removed
देवरिया में विभिन्न परियोजनाओ का लोकार्पण करते सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को जिले में 679 करोड़ की 673 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। दोपहर 1:40 बजे चीनी मिल ग्राउंड में उनका हेलीकॉप्टर लैंड हुआ। सभा को संबोंधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि देवरिया जिले की विभिन्न परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास में देवरहा बाबा की पावन धारा को नमन करता हूं।

विज्ञापन


मैं, जिलेवासियों को होली पूर्व ही सौगात दे रह हूं, क्योंकि होली के दौरान आचार संहिता लग जाएगी। जिले में शुगर कांप्लेक्स बनाने के लिए बस न्यायालय की बाधा समाप्त होने का इंतजार कर रहा हूं। जैसे ही बाधा समाप्त हुई पैसा रखा हुआ है शुगर कंप्लेक्स का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। यहां एथेनाल का निर्माण भी होगा। चीनी के कटोरे के रुप में विख्यात देवरिया जिला चीनी मिले बंद हो जाने से विकास से दूर हो गया था।
विज्ञापन


डबल इंजन की सरकार में जिले के विकास को एक नई गति मिली है जिसका लाभ सभी वर्ग के लोगों को हो रहा है। आगे कहा कि प्रदेश में कांग्रेस या सपा की सरकार रही होती तो अयोध्या मेरा मंदिर नहीं बनता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विश्व की पांचवी अर्थव्यवस्था बना है आने वाले लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री को तीसरा अवसर मिला तो हमारा देश विश्व की तीसरी अर्थव्यवस्था बनेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोई भी दुश्मन देश भारत की ओर आंख उठाकर नहीं देख सकेगा। सभा को कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, राज्य मंत्री दयाशंकर सिंह, राज्य मंत्री ग्राम्य विजय लक्ष्मी गौतम, सांसद रमापति राम त्रिपाठी, सांसद रविंद्र कुशवाहा, सदर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी आदि ने भी संबोंधित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed