फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   cm will visit in deoria on wednesday

आज ढाई घंटे तक देवरिया में रहेंगे मुख्यमंत्री, तैयारियों में जुटा प्रशासनिक अमला

Tue, 25 May 2021 11:46 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 May 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
cm will visit in deoria on wednesday
आज ढाई घंटे तक देवरिया में रहेंगे मुख्यमंत्री, तैयारियों में जुटा प्रशासनिक अमला
विज्ञापन

देवरिया। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को देवरिया आएंगे। सीएम जिले में दो घंटे 35 मिनट से अधिक का समय गुजारेंगे। वह मरीजों से उनके इलाज के बारे में जानकारी लेंगे। एक गांव में भी विकास कार्यों का जायजा लेंगे। सीएम के कार्यक्रम की तैयारियों में प्रशासन जुट गया है। जिले में वैसे तो कागजों में दवा, इलाज की व्यवस्था चकाचक है। लेकिन जमीनी हालात बहुत खराब हैं। एक माह में इलाज के अभाव में 1500 से अधिक लोग जान गवा चुके हैं। इनमें कुछ लोग कोरोना संक्रमित थे, तो कुछ अन्य बीमारियों से पीड़ित थे।
कोविड अस्पताल तीसरी मंजिल पर बनाया गया है। मरीजों की वार्ड में पहुंचने में सांस फूल जाती है। प्रशासनिक अफसर सीसीटीवी कैमरा से निगरानी करने में जुटे हैं। कोई अफसर मरीज के पास उनकी स्थिति जानने नहीं जाता है। न तो समय से चिकित्सक पहुंचते हैं और न ही कोई कर्मचारी ही। मरीजों के परिजन बिना पीपीई कीट के वार्ड में आते-जाते हैं। मुख्यमंत्री कोविड अस्पताल देखने अगर चले गए तो कई अफसरों पर गाज गिरनी तय है।
विज्ञापन

पांच गांवों को चमकाने में जुटे अफसर
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भ्रमण कार्यक्रम को देखते हुए पांच गांवों को चमकाने में अधिकारी जुट गए है। जहां पहले से सब कुछ ठीक है, उन गांवों को चयनित किया गया है। इनमें देवरिया सदर विकास खंड का बारीपुर, कतरारी, मुकुंदपुर, दानोपुर और रघवापुर गांव के नाम शामिल हैं। सभी गांवों की दूरी शहर से करीब है। यहां 28 विभागों के अधिकारी दिन-रात तैयारी लगे हुए हैं। वैसे तो सीएम एक ही गांव में जाएंगे लेकिन प्रशासन पांच गांवों की तस्वीर बदलने में जुटा है। कारण सीएम कार्यालय से नाम तय होना है कि वह किस गांव में जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री का कार्यक्रम
मुख्यमंत्री 10:40 बजे गोरखपुर महाराणा प्रताप पॉलिटेक्निक ग्राउंड से हेलिकाप्टर से प्रस्थान कर देवरिया पुलिस लाइन 10:55 बजे पहुंच जाएंगे। पुलिस लाइन से पांच मिनट में इंट्रीग्रेटेड कोविड कंट्रोल कमांड सेंटर कलेक्ट्रेट सभागार पहुंचेंगे। वहां बीस मिनट निरीक्षण के बाद कलेक्ट्रेट सभागार में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ 11:30 बजे से 12:30 बजे तक बातचीत करेंगे। इसके बाद 15 मिनट मीडिया से रूबरू होंगे। फिर 12:45 बजे से गांव का निरीक्षण करने प्रस्थान करेंगे। करीब 45 मिनट गांव का निरीक्षण करने के बाद वापस पुलिस लाइन एक बजकर तीस मिनट पर आ जाएंगे। पांच मिनट बाद कुशीनगर के लिए प्रस्थान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed