{"_id":"698f78250354480a580df986","slug":"clothes-worth-lakhs-and-cash-stolen-from-a-clothing-store-deoria-news-c-208-1-deo1013-174884-2026-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: कपड़े की दुकान में नकद सहित लाखों की कपड़े चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: कपड़े की दुकान में नकद सहित लाखों की कपड़े चोरी
Sat, 14 Feb 2026 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 14 Feb 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
मईल। थाना क्षेत्र के बरठा चौराहे पर एक कपड़े की दुकान में कटरैन तोड़कर घुसे चाेरों ने काउंटर में रखा एक लाख रुपये से अधिक के नकदी व कपड़े चोरी हो गया। सूचना पर पुलिस पहुंची तो बरठा के रहने वाले बेचू पटेल ने शिकायती पत्र में कहा कि बरठा चौराहे पर उनकी कपड़े की दुकान है, बृहस्पतिवार की शाम को दुकान बंद कर घर चले गए। जब उन्हाेंने शुक्रवार को 10 बजे दुकान खोला तो सब कपड़े व दुकान का समान बिखरे हुए थे। दुकान में रखा सोना, चांदी का जेवरात गायब था। काउंटर से रुपये गायब थे। इस संबंध में एसओ राकेश सिंह ने बताया कि चोरी की मामला संदिग्ध लग रहा है। पुलिस जांच में जुटी है। संवाद
विज्ञापन