फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   clerk suspended in bribery

घूस लेने का वीडियो वायरल, एसडीएम कोर्ट का बाबू निलंबित

Fri, 09 Apr 2021 12:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Apr 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
clerk suspended in bribery
घूस लेने का वीडियो वायरल, एसडीएम कोर्ट का बाबू निलंबित
विज्ञापन

देवरिया। एसडीएम सदर कोर्ट के एक बाबू का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो का संज्ञान लेते हुए डीएम आशुतोष निरंजन ने बृहस्पतिवार को एसडीएम की संस्तुति पर बाबू को निलंबित कर दिया।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस की ओर से विभिन्न गांवों के सैकड़ों लोगों को 151 में पाबंद किया गया है। इसकी जमानत एसडीएम कोर्ट से होती है। एसडीएम सदर कोर्ट में रोजाना जमानत कराने वालों की भीड़ जुट रही है। आरोप है कि एसडीएम कोर्ट में तैनात अहलमद/ वीआईपी लिपिक रंजन पांडेय 151 में जमानत कराने व फाइल पर पड़े डेट बताने के एवज में लोगों से 50 से लेकर 100 रुपये तक वसूल रहा था। बुधवार को किसी ने उनका घूस लेते वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।
विज्ञापन

वीडियों में बाबू एक व्यक्ति से पैसा ले रहा है। एक अधिवक्ता जेब से पैसा निकालते दिखाई दे रहे हैं। वायरल वीडियो को डीएम आशुतोष निरंजन ने गंभीरता से लिया। बृहस्पतिवार को एसडीएम सौरभ सिंह की संस्तुति पर डीएम ने घूस लेने वाले बाबू रंजन पांडेय को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने कहा है कि ऐसे कार्यों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed