फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Cleaning work stopped in Gauri Bazaar, workers accused the contractor of arbitrariness

Deoria News: गौरीबाजार में सफाई कार्य ठप, कर्मियों ने ठेकेदार पर लगाया मनमानी का आरोप

Sat, 23 Aug 2025 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 23 Aug 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Cleaning work stopped in Gauri Bazaar, workers accused the contractor of arbitrariness
नारेबाजी करते गौरी बाजार में सफाईकर्मी।
संवाद न्यूज एजेंसी गौरीबाजार (देवरिया)। नगर पंचायत गौरीबाजार में शुक्रवार को सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। आउटसोर्सिंग (ठेके) पर कार्यरत करीब तीन दर्जन सफाईकर्मियों ने पीएफ भुगतान की मांग को लेकर काम बंद कर हड़ताल शुरू कर दी है। इससे मुख्य मार्गों व वार्डों में कूड़े-कचरे का अंबार लग गया है।
विज्ञापन

सफाईकर्मियों का आरोप है कि पुरानी आउटसोर्सिंग एजेंसी मातृ जनशक्ति इंडिया प्रोटेक्शन ओपीसी प्राइवेट लिमिटेड पर उनका 1500 से 3000 रुपये तक का पीएफ बकाया है। इसके भुगतान को लेकर एजेंसी का ठेकेदार लगातार टालमटोल कर रहा है। अगस्त से नगर पंचायत की सफाई का काम नई एजेंसी सीबीआर इंटरप्राइजेज खलीलाबाद को सौंपा गया है, मगर पुराने बकाये का समाधान न होने से विवाद गहराता जा रहा है।
विज्ञापन

कर्मियों का कहना है कि वे महीनों से अपने हक की लड़ाई लड़ रहे हैं। जब सुनवाई नहीं हुई तो मजबूरन हड़ताल करनी पड़ी। उनका आरोप है कि नई एजेंसी भी मनमानी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहन, सिकंदर, मनोज, चंदर, बिरजू, संजय, हरिश्चंद्र और मंजू देवी सहित कई सफाईकर्मियों ने चेतावनी दी कि जब तक बकाया नहीं चुकाया जाएगा तब तक आंदोलन जारी रहेगा। अधिशासी अधिकारी बृजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि बकाया पीएफ की जिम्मेदारी पुरानी एजेंसी की है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में एक माह का पीएफ भुगतान सफाईकर्मियों के खातों में कर दिया गया है।
वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष प्रदीप कुमार मद्धेशिया ने कहा कि समस्या गंभीर है। इसका स्थायी समाधान जल्द निकाल लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed