फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Cleaners go on strike in Gauri Bazar, garbage not collected

Deoria News: गौरी बाजार में सफाईकर्मियों की हड़ताल, नहीं उठा कूड़ा

Sat, 03 May 2025 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 03 May 2025 03:00 AM IST
विज्ञापन
Cleaners go on strike in Gauri Bazar, garbage not collected
प्रदर्शन करते सफाईकर्मी। संवाद 
गौरी बाजार। नगर पंचायत के संविदा सफाईकर्मियों ने ईपीएफ में कटौती को लेकर सोमवार को आंदोलन किया। उन्होंने मानदेय भुगतान की भी बात कही। इसके अलावा भुगतान न होने तक कूड़ा नहीं उठाने का फैसला किया। सफाई कर्मियों ने आरोप लगाया कि मानदेय से ईपीएफ कटौती उनके खाते में नहीं प्रदर्शित हो रही है। दो वर्ष से वह धनराशि नहीं दिख रही है। इसके लिए कई बार जिम्मेदार लोगों को कहा गया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

शिकायत पर शनिवार तक का आश्वासन मिला। समाधान नहीं होने पर सोमवार को सफाईकर्मियों ने प्रदर्शन कर अपनी आवाज बुलंद किया। प्रदर्शन में प्रमुख रूप से दीपक, परमदेव, झीनक, नगीना, विक्रम आदि लोग मौजूद रहे। इस संबंध में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रदीप कुमार मद्धेशिया ने बताया कि ठेकेदार से भुगतान को लेकर बातचीत हुई है। शीघ्र ही समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed