{"_id":"653c0403fe1530c4c407ebe4","slug":"classmate-killed-teenager-by-stabbing-him-deoria-news-c-208-1-deo1001-11541-2023-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: सहपाठी ने चाकू घोंपकर किशोर को मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: सहपाठी ने चाकू घोंपकर किशोर को मार डाला
Sat, 28 Oct 2023 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 28 Oct 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। तरकुलवा क्षेत्र के बाबूपट्टी चौराहे पर शुक्रवार की देर शाम पुरानी रंजिश में सहपाठी ने किशोर के सीने में चाकू घोंपकर हत्या कर दी। पुलिस ने नाबालिग आरोपी सहित तीन लोगों को हिरासत में लिया है।
तरकुलवा थाना क्षेत्र के बाबूपट्टी गांव निवासी कयामुद्दीन चेन्नई में रहते हैं। उनके भाई नियामुद्दीन चौराहे पर सिलाई की दुकान चलाते हैं। कयामुद्दीन का बेटा सैफ अली (14) शुक्रवार की शाम करीब 5:30 बजे चाचा नियामुद्दीन की दुकान पर गया था। वह पड़ोस की एक दुकान पर बैठकर नाश्ता कर रहा था, इसी बीच गांव का मनबढ़ किशोर दुकान पर पहुंच गया। उसने सैफ को किनारे बुलाया तथा चाकू निकालकर उसके सीने में उतार दिया। आसपास के लोग गंभीर रूप से घायल सैफ को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरोपी और सैफ अली एक ही कक्षा के छात्र थे। बताया जाता है आठ माह पहले दोनों में विवाद हुआ था।
गैंगस्टर दुर्लभ कश्यप की तरह बनना चाहता है आरोपी, देता है धमकियां
देवरिया। सैफ की हत्या का आरोपी किशोर मध्य प्रदेश के गैंगस्टर दुर्लभ कश्यप की तरह बनना चाहता है। गांव वालों ने बताया कि वह गले में काला गमछा, माथे पर लाल टीका और आंखों में सूरमा लगाकर घूमता रहता है। फेसबुक पर भी उसे दुर्लभ कश्यप की तरह फेमस होने की सनक सवार है। इसी सनक में वह आए दिन लोगों को धमकियां भी देता था।
विज्ञापन
शुक्रवार की शाम इसी सनक में उसने माता-पिता के इकलौते पुत्र सैफ की हत्या कर दी। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सैफ के शव को कब्जे में ले लिया। वहीं, आरोपी और उसके परिजनों को हिरासत में लिया गया है। सैफ के मौत की खबर जब गांव पहुंची तो मातम छा गया। मां नैमुन निशा समेत परिवार के अन्य लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते पुलिस कप्तान, सीओ समेत आला अफसर गांव में पहुंच गए। इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।