फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Class of booth presidents and ward coordinators

Deoria News: बूथ अध्यक्षों और वार्ड संयोजकों की लगाई क्लास

Thu, 27 Apr 2023 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 27 Apr 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Class of booth presidents and ward coordinators
भाजपा पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा बैठक करती राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम
राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने बैठक में कार्यकर्ताओं को दिए निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। सोहनाग मोड़ स्थित भाजपा कार्यालय पर बुधवार को राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम नगर निकाय चुनाव को लेकर समीक्षा बैठक की। राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं को चुनाव को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दी। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया। बूथ अध्यक्षों से लेकर वार्ड संयोजकों की क्लास लगाई।

उनके कार्य पूछे और बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं के नाम पूछे। कहा कि आपको चुनाव नहीं लड़ना है, बल्कि पार्टी ने जिसे प्रत्याशी बनाया है, उसे जिताना है। उन्होंने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि वह ठेकेदार बनाती है तो भाजपा कार्यकर्ता का निर्माण करती है। निकाय चुनाव में भी पार्टी नंबर वन रहेगी। राज्य मंत्री ने मौजूद वार्ड संयोजक से वार्ड संचालन समिति, पन्ना समितियों के बारे में पूछा। कहा कि कार्यकर्ताओं के लिए भाजपा मां के समान है। इस दौरान भाजपा उम्मीदवार राजेश सिंह मंटू, राजन तिवारी, संपूर्णानंद गुप्ता, रमाकांत मिश्र, उमाकांत मिश्रा, सुनील स्नेही, शक्ति सिंह, अनूप उपाध्याय, अवधेश यादव, मंडल अध्यक्ष कन्हैया लाल जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed