फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Civil lines will be illuminated in two weeks, the exercise of installing light pole started

Deoria News: दो हफ्ते में जगमग होगा सिविल लाइंस, प्रकाश पोल लगाने की कवायद शुरू

Mon, 10 Jul 2023 11:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jul 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Civil lines will be illuminated in two weeks, the exercise of installing light pole started
पुरवा चौराहा से रुद्रपुर मोड़ तक 150 पोल पर लगेंगी 130 वाट की एलईडी लाइटें
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। शहर का प्रमुख मार्ग सिविल लाइंस रोड, दो हफ्ते के भीतर दुधिया रोशनी से जगमग हो उठेगा। नगर पालिका पुरवा चौराहा से रुद्रपुर मोड़ तक 97 लाख की लागत से 150 प्रकाश पोल लगवा रही है। यह पोल डिवाइडर के बीच लगाए जा रहे हैं, ताकि राहगीरों को पर्याप्त रोशनी मिल सके। पहले नगर पालिका सड़क किनारे लगे बिजली के खंभों पर 90 वाॅट के एलईडी बल्ब लगवाई थी। इस बार 130 वाॅट के बल्ब लगाए जा रहे हैं।
दरअसल नगर पालिका ने कमाई के चक्कर में शहर की सूरत बिगाड़ दी थी। देवरिया-गोरखपुर मार्ग स्थित फोरलेन के डिवाइडर पर जहां प्रकाश पोल लगने थे वहां यूनिपोल लगवा दिया गया। वर्ष 2019 में ईईएसएल ने शहर में प्रकाश व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाली तो डिवाइडर पर प्रकाश पोल लगवाने के लिए जगह नहीं मिल पाई। आनन-फानन में एलईडी लाइटें सड़क किनारे स्थित बिजली के खंभों पर बांध दी गईं। यहां से पर्याप्त रोशनी सड़क तक नहीं पहुंच पा रही थी। इस पर अमर उजाला ने 26 मार्च को पेज नंबर चार पर कमाई के चक्कर में सड़कों पर अंधेरा शीर्षक से खबर प्रकाशित की। चुनाव बीतते ही दोबारा निर्वाचित हुईं नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह ने खबर का संज्ञान लिया। प्रकाश अनुभाग के कर्मचारियों के साथ बैठक कर प्रकाश पोल लगवाने की कार्ययोजना बनवाई। डिवाइडर तोड़कर करीब डेढ़ सौ जगहों पर प्रकाश पोल लगाने के लिए फाउंडेशन तैयार कर दिया गया है। अगले हफ्ते पोल और लाइटें लगाने का काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

----------------
सोनूघाट तक एक समान होगी पथ प्रकाश व्यवस्था
छह माह पूर्व नगर पालिका ने शहर के भीखमपुर रोड व आईटीआई के पास पंडित दीनदयाल उपाध्याय योजना के तहत प्रकाश पोल लगवाया है। यहां राहगीरों को पर्याप्त रोशनी मिलती है। सिविल लाइंस रोड पर लाइटें दूर होने के कारण उजाला कम रहता है। इसके कारण राहगीर नगर पालिका पर तंज कस रहे थे। पुरवा चौराहा से सोनूघाट तक करीब सात किलोमीटर प्रकाश व्यवस्था एक समान हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
सिविल लाइंस रोड पर प्रकाश बल्ब दूर से टिमटिमाते हैं। प्रकाश पोल डिवाइडर के बीच लगने से राहगीरों को पर्याप्त रोशनी मिलेगी। - उमाशंकर मणि त्रिपाठी, उमानगर
----------
सिविल लाइंस रोड से गुजरते वक्त तेज लाइट के वाहनों से चकाचौंध का सामना करना पड़ता है। शुरू में ही नगर पालिका को डिवाइडर पर प्रकाश पोल लगवाने चाहिए थे। - मनीष त्रिपाठी, भुजौली काॅलोनी

-------------
कोट:
नगर पालिका पुरवा चौराहा से रुद्रपुर मोड़ तक 97 लाख की लागत से 150 प्रकाश पोल लगवा रही है। यह पोल डिवाइडर के बीच लगाए जा रहे हैं, ताकि राहगीरों को पर्याप्त रोशनी मिल सके। फाउंडेशन का काम पूरा हो गया है। 15 दिन में सड़क दुधिया रोशनी से जगमग हो जाएगी। - अलका सिंह, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed