{"_id":"670ee0b221b21240680741bd","slug":"cib-caught-22-tatkal-e-tickets-worth-rs-31-thousand-deoria-news-c-208-1-sdn1004-137742-2024-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: सीआईबी ने पकड़े 31 हजार रुपये के 22 तत्काल ई-टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: सीआईबी ने पकड़े 31 हजार रुपये के 22 तत्काल ई-टिकट
Wed, 16 Oct 2024 03:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 16 Oct 2024 03:07 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। ई- टिकट के माध्यम से लोगों को ऊंचे दामों पर ट्रेनों के टिकट बेंचा जा रहा है। इसकी जानकारी रेलवे के अधिकारियों को थी। गोरखपुर जोन के सीआईबी के दरोगा अबु फरहान गफ्फार और देवरिया सदर के एसआई सूरज कुमार की टीम ने सोमवार की देर शाम को बनकटा थाना क्षेत्र के प्रतापपुर बाजार स्थित शिवम टूर एंड ट्रेवल की दुकान पर छापेमारी किया।
टीम ने दुकान में गहनता से जांच की। दुकान के काउंटर से 22 तत्काल टिकट बरामद हुआ। इसके साथ ही सा पुराने टिकट बरामद हुआ। दुकान से 31518 रुपये का टिकट बरामद हुआ। दुकानदार के पास कुल 600 रुपये नगद बरामद हुआ। टीम ने दुकान से मोबाइल बरामद किया। आरपीएफ ने दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया। आरपीएफ की पूछताछ में संचालक ने अपना नाम लूटन गुप्ता पुत्र स्व. बाजिलाल गुप्ता निवासी भुंडवार पांडेय थाना बनकटा जिला देवरिया बताा। दुकानदार ने बताया कि सामान्य टिकट पर 200 से 300 रुपये प्रति टिकट और तत्काल पर पांच सौ रुपये लेकर लोगों को टिकट बेचता था। भटनी रेलवे सुरक्षा बल के पोस्ट पर आरोपी के विरुद्ध रेल अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।