फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   chori

आभूषण की दो दुकानों में चोरी

Sun, 03 Oct 2021 12:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
chori
पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के सहारे खोजबीन में जुटी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पथरदेवा/ बघौचघाट॥। तरकुलवा थाना क्षेत्र के रामपुर खास कस्बे में शुक्रवार देर रात चोर आभूषण की दो दुकानों के शटर का ताला तोड़कर 35 हजार नकदी समेत लाखों के सामान उड़ा ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर चौराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के सहारे चोरों की तलाश में जुट गई।

तरकुलवा थाना क्षेत्र के मुंडेरा बाबू गांव निवासी गणेश वर्मा पुत्र शिव गोविंद वर्मा गढ़रामपुर चौराहे की आभूषण की दुकान चलाते हैं। रोज की तरह शुक्रवार रात में वे दुकान बंद करके घर चले गए। शनिवार सुबह दुकान का शटर खुला देख कर आसपास के लोगों ने उन्हें इसकी सूचना दी। व्यवसायी ने जब दुकान का नजारा देखा तो उसके होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो पता चला कि दुकान में रखे अलमारी को चोर उठाकर सेंट्रल बैंक के पीछे ले जाकर उसमें रखा 35 हजार रुपए नकदी समेत लाखों का जेवर चुरा ले गए थे। वहीं बगल में कसया थाना क्षेत्र के बजर केरइया गांव निवासी विनोद वर्मा पुत्र बनारसी वर्मा की मकान में आभूषण की दुकान है। अज्ञात चोरों ने उनकी दुकान का भी ताला तोड़कर के आलमारी ले जाने की कोशिश किए। जब चोर आलमारी ले जाने में असफल हुए तो बगल में रखा कीमती सामान लेकर चले गए। यहां भी पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी। इस संबंध में थाना प्रभारी जयंत कुमार सिंह ने बताया कि दो दुकानों में चोरी की सूचना मिली है। पुलिस मौके पर गई थी और वहां लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी ली गई है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed