{"_id":"62b9f49b12976b0795529a30","slug":"chilfren-saw-bal-film-deoria-news-gkp441850228","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिल्म देखकर बच्चे बोले, भारत माता की जय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिल्म देखकर बच्चे बोले, भारत माता की जय
विज्ञापन
अमर उजाला के तरफ से नेशनल पब्लिक स्कूल सोन्दा में बच्चो ने देखा बाल फिल्म। संवाद
- फोटो : DEORIA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म देखकर बच्चे बोले, भारत माता की जय
अमर उजाला फाउंडेशन और बाल चित्र समिति भारत की ओर से स्कूलों में हुआ बाल फिल्म का प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनूघाट। अमर उजाला फाउंडेशन और बाल चित्र समिति भारत की मुहिम के तहत सोमवार को सोनूघाट क्षेत्र में स्थित तीन स्कूलों में बाल फिल्म महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें गुरुकुल मिशन, एनपीएस और सनबीम स्कूल में करीब 1250 बच्चों ने बाल फिल्में देखीं। समाचार पत्र के प्रकाशन पर आधरित लघु फिल्म देखकर बोले कि बड़ी मेहनत और सजगता के साथ खबर लिखने के बाद हम सभी के पास सुबह अखबार पहुंचता है। इसके बाद कारगिल विजय दिवस, छोटा सिपाही, पकड़ा गया, उड़न छू बाल फिल्में देखकर बच्चे काफी उत्साहित हुए ।
नेशनल पब्लिक स्कूल सोंदा में करीब 710 बच्चों ने फिल्म देखी। पकड़ा गया फिल्म देख कर बच्चों का मन गदगद हो गया। छात्रा अमृता, कृर्ति, आयुषी, दिशा, प्रीति, रिया, स्नेहा, सोनाली, कनक,नाव्या, श्रेया, हर्षिता, प्रियांशी ने कहा कि पकड़ा गया फिल्म देखकर हंसी नहीं रोक पा रहे थे। छात्र मुकुंद, आदित्य, ऋषभ, चेतन, अमन, आदर्श, आलोक, हार्दिक, कृष्णा, नैतिक, प्रांजल और राज ने कहा कि बंदर की कारामात देखकर खूब मजा आया। निदेशक संजय शंकर मिश्र, उप निदेशक राजीव शंकर मिश्र, प्रधानाचार्य ज्योति लक्ष्मी, अध्यापक विपिन गुप्ता, बीडी मिश्र, अंबिका दत्त पांडेय, पल्लवी जायसवाल, राजश्री यादव, प्रिया मिश्रा, नवीनत, मुकेश दुबे, अमित विश्वकर्मा, विकास सोनी ने फिल्म की सराहना की। गुरुकुल मिशन मंडी समिति रोड अगस्तपार में करीब 390 बच्चों ने फिल्म देखी। बच्चों ने देशभक्ति फिल्म देखकर तालियां बजाईं। छात्रा स्तुति, शृष्टि, तनु श्री, दिव्या, पायल, स्नेहा, स्मृति, जाह्नवी, परिषा, अंजनी, समीक्षा ने कहा कि आजादी के लिए दी गई शहादत के बारे में जानकारी मिली। छात्र अभिनव, अभिज्ञ, अर्णव, आयुष, आदित्य, अभिनव उपाध्याय, विनायक, शिवम, कार्तिक, विक्रम, त्वरित पाण्डेय ने कहा कि देश की सुरक्षा की जिम्मेदारी का एहसास हुआ है। प्रधानाचार्य संतोष मिश्र, देवेश त्रिपाठी, सत्यवीर, कृष्ण कुमार, संतोष दीक्षित, आशुतोष रंजन, आकाश पटवा, वीना पाण्डेय, आराधना वर्मा, आराधना गुप्ता, शशिकला और संदीप चौबे ने कहा कि बाल फिल्मों से बच्चों का मानसिक विकास होता है। सनबीम स्कूल सोंदा करीब 250 बच्चों ने फिल्में देखीं। छात्रा यशस्वी, सार्थक, वंसिका, आशित, अलंकृत, आयुषी, रुद्रांश, आर्यन, शौर्य, अर्विका, अरत्रिका, अराध्या, साक्षी, जैशित, अन्नया ने कहा कि अगर इरादा मजबूत हो तो कोई काम कठिन नहीं होता है। निदेशक अवनीश मिश्र, प्रधानाचार्य एम फ्रेडरिक, संतोष पांडेय, रिंकी सिंह, अनामिका पाण्डेय, अर्चना, त्रिपुरेश पाण्डेय, शैलेष यादव, दिपांकर आनंद, आकांक्षा, अर्चना, आलिया फातिमा, ममता जायसवाल, सुधा, अर्पिता गौतम, रेशु राव ने कहा कि बच्चों के साथ फिल्म देखकर मन प्रफुल्लित हो गया है। बाल फिल्म महोत्सव काफी अच्छी मुहिम है।