{"_id":"67abb012e1b9b3868f0a7b09","slug":"children-suffering-from-cold-and-cough-due-to-changing-weather-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-146902-2025-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: मौसम बदलने से सर्दी-खांसी से पीड़ित हो रहे बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: मौसम बदलने से सर्दी-खांसी से पीड़ित हो रहे बच्चे
Wed, 12 Feb 2025 01:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 12 Feb 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। मौसम के बदलने से बच्चों की सेहत बिगड़ रही है। वायरस संक्रमण से सर्दी, खांसी, बुखार और सांस से पीड़ित हो रहे हैं। इस तरह के मरीजों की संख्या इन दिनों बढ़ी है। मेडिकल कॉलेज में मरीजों की भीड़ लग रही है। हर रोज 80 से 85 पीड़ित बच्चे पहुंच रहे हैं। इसमें बुखार और सर्दी, खांसी से पीड़ितों की संख्या अधिक होती है। इसमें गंभीर मरीजों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है, जबकि अन्य मरीजों को दवा दी जा रही है। डॉक्टर दवा के साथ सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं। मरीज को ठीक होने में करीब एक सप्ताह लग जा रहा है।
मौसम ने करवट ली है। हवा से सुबह और शाम ठंड परेशान कर रही है। वहीं दिन में धूप निकलने पर लोग लापरवाह हो जा रहे हैं। रही है। इसका स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा है। वायुमंडल में नमी की वजह से वायरल का संक्रमण तेज हो गया है। रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होने से बच्चे बीमार हो रहे हैं।