फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Children falling victim to cough, cold and diarrhea

Deoria News: कफ कोल्ड और डायरिया की चपेट में आ रहे बच्चे

Sun, 18 Feb 2024 12:47 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Feb 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
Children falling victim to cough, cold and diarrhea
मेडिकल कॉलेज के पीआईसीयू वार्डमें भर्ती बच्चे।संवाद
- मौसम बदलने से इम्युनिटी कम होने से पड़ रहे बीमार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। मौसम में बदलाव से बच्चे बीमार पड़ रहे हैं। थोड़ी सी लापरवाही उन पर भारी पड़ रही है। बच्चे कोल्ड, कफ और डायरिया से पीड़ित हो रहे हैं। इन बीमारियों से पीड़ित करीब 75 बच्चों को लेकर परिजन मेडिकल कॉलेज आ रहे हैं। वहीं निजी अस्पतालों में भी मरीजों की भीड़ है। डॉक्टर दवा के साथ सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।
मौसम में परिवर्तन का असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। इसमें बच्चों की संख्या अधिक है। इस समय सुबह और रात में ठंड और दिन में धूप निकलने के कारण लोग लापरवाही बरत रहे हैं। इस मौसम में इम्युनिटी कम हो जाती है। इसके चलते बच्चों की तबीयत बिगड़ जा रही है। मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विभाग में बीमार बच्चों को लेकर तीमारदार पहुंच रहे हैं। शनिवार को करीब 117 मरीजों का डॉ. इकबाल ने इलाज किया। इसमें करीब 30 बच्चे कोल्ड, 50 कफ, दस डायरिया व अन्य बीमारियों से पीड़ित रहे।
विज्ञापन

अधिकांश बच्चों को दवा और सलाह दी गई, जबकि गंभीर रूप से बीमार पांच बच्चों को भर्ती किया गया, जिसमें कोल्ड, कफ व उल्टी-दस्त से पीड़ित रहे। दूसरी तरफ मेडिसिन विभाग की ओपीडी में कोल्ड, कफ व उल्टी-दस्त के करीब 60-70 मरीज पहुंचे। डॉक्टरों ने दवा और सावधानी बरतने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
पीआईसीयू में गंभीर बच्चों का हो रहा इलाज
मेडिकल कॉलेज के पीआईसीयू में गंभीर रूप से बीमार बच्चों को भर्ती कर इलाज किया जाता है। शनिवार दोपहर तक 16 बच्चों का उपचार चल रहा था। इसमें कोल्ड के छह, कफ के पांच, उल्टी-दस्त के दो पीड़ित रहे, जबकि चिल्ड्रेन वार्ड में करीब 20 बच्चे भर्ती थे।
---------
ये बरतें सावधानी
- सुबह व शाम की ठंड से बचें
- ठंडी चीजों को न दें
- बाहर व खुले में बिकने वाले सामानों का सेवन न करने दें
- बच्चों को पूरी बांह का कपड़ा पहनाएं
- साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें
- हाथ धोकर भोजन करें
- ताजा, सुपाच्य व पौष्टिक भोजन करें
- छोटे बच्चों को मां अपना दूध पिलाएं
---------------
मौसम बदलने के कारण लोग लापरवाही बरत रहे हैं। जिनमें रोग प्रतिरोध क्षमता कमजोर है वह कोल्ड, कफ से पीड़ित हो रहे हैं। ओपीडी में कफ, उल्टी-दस्त, बुखार, सर्दी, खांसी, कमर, सिर, बदन दर्द, एलर्जी के मरीज आ रहे हैं। इस मौसम में सावधानी बरतने की जरूरत है। परेशानी होने पर डॉक्टर को दिखा और दवा लें।

-डॉ. सिराजुद्दीन, मेडिसिन
------------
ओपीडी में सबसे अधिक सर्दी, जुकाम और बुखार से बीमार बच्चे आ रहे हैं। कप जकड़ने के कारण उन्हें सास लेने में तकलीफ हो रही है। बदलते हुए मौसम में बच्चे बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं, क्योंकि उनके अंदर रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होती है। बीमार बच्चों में 80 प्रतिशत केस कोल्ड कप और डायरिया वाले हैं।
-डॉ. नरेंद्र नाथ पाल, बाल रोग विशेषज्ञ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed