फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Child disaster due to power cut, cable burned when transformer was replaced

Deoria News: बिजली कटौती से मचा हाहाकार, ट्रांसफाॅर्मर बदला तो जल गया केबल

Mon, 21 Jul 2025 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 21 Jul 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Child disaster due to power cut, cable burned when transformer was replaced
नगर पंचायत के लिफ्ट से खजुहा चौराहे पर रात में फाल्ट ठीक करता लाइनमैन।
दो दिन से नगर में जगह-जगह फाॅल्ट से आपूर्ति बाधित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रुद्रपुर। नगर में लचर बिजली आपूर्ति व्यवस्था से दो दिन से हाहाकार मचा है। कोतवाली के पास रखा ट्रांसफाॅर्मर जलने के 24 घंटे बाद बदलते ही केबल में फाॅल्ट हो गया। इससे बरई टोला और पश्चिमी तिवारी टोला में आपूर्ति बाधित हो गई। नगर के खजुहा चौराहे से कोतवाली रोड पर जगह-जगह फाॅल्ट होने से उमस भरी गर्मी में लोग परेशान हुए। गर्मी में बेतहाशा बिजली कटौती से सोमवार को लोग झल्ला गए।
कोतवाली के पास शनिवार की सुबह चार सौ केवीए का ट्रांसफॉर्मर जल गया। देर शाम बिजली निगम ने जले ट्रांसफार्मर को बदल कर देर रात सप्लाई चालू की। बिजली आपूर्ति शुरू होने के दो घंटे बाद ट्रांसफाॅर्मर का केबल धूं-धूं कर जल गया। इससे दोबारा आपूर्ति ठप हो गई। नगर के पूर्वी तिवारी टोला, पकड़ी वार्ड, बस स्टेशन और खजुहा से कोतवाली रोड पर तार टूटने से बार-बार बिजली आपूर्ति बाधित होती गई।
विज्ञापन

सोमवार को उमस भरी गर्मी में बिजली कटौती ने लोगों को रुला दिया। घरों में महिलाएं और बच्चे गर्मी से बिलबिला उठे। दुकान से सरकारी दफ्तरों में बिजली कटौती से कामकाज बाधित रहा। उपभोक्ता विजय शंकर तिवारी, प्रेम तिवारी, सदानंद निगम, चंद्रमोहन आदि ने कहा कि गर्मी से बेहाल लोगों को बिजली कटौती रुला रही है। दिन तो किसी तरह कट जा रही, मगर रात में घरों में बच्चे और महिलाएं बिजली के बिना त्रस्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भीषण गर्मी में बिजली कटौती लोगों को मानसिक बीमार बना रही है। यदि 24 घंटे में आपूर्ति व्यवस्था पटरी पर नहीं लौटी तो उपभोक्ता पावर हाउस का घेराव करेंगे। अवर अभियंता राजा प्रसाद ने बताया कि ट्रांसफाॅर्मर का केबल बदला जा रहा है। ओवर लोड के कारण कुछ जगहों पर फाॅल्ट की समस्याएं आ रही हैं।


..

फाॅल्ट दुरुस्त कराना है तो लिफ्ट का इंतजाम कराए उपभोक्ता
रुद्रपुर। नगर में बिजली आपूर्ति सुचारु रूप से संचालित रखने के लिए बिजली निगम के पास कोई इंतजाम नहीं है। मोहल्लों में तार टूटने पर उसे जोड़ने के लिए उपभोक्ताओं को ही नगर पंचायत प्रशासन से जुगाड़ लगाकर लिफ्ट का इंतजाम करना पड़ता है। इसके बाद पावर हाउस से पहुंच कर लाइनमैन उसे दुरुस्त करते हैं। रविवार की रात करीब 10 बजे खजुहा चौराहे पर तार टूट कर गिर गया। उपभोक्ताओं ने पावर हाउस पर फोन किया तो लाइनमैन रात करीब 11 बजे पहुंचे। इसके बाद उपभोक्ताओं ने नगर पंचायत प्रशासन से लिफ्ट मंगवाई, तब जाकर आपूर्ति बहाल हुई। नगर में हर दिन फाॅल्ट होने पर उपभोक्ताओं को ही सीढ़ी और लिफ्ट की व्यवस्था करनी पड़ती है। बिजली निगम के पास खंीो पर चढ़ने की कोई व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed