फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Child deaths from pneumonia, jam imposed

निमोनिया से बच्चे की मौत, जाम लगाया

Sun, 31 Jan 2016 10:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया Updated Sun, 31 Jan 2016 10:20 PM IST
विज्ञापन
निमोनिया से बच्चे की मौत पर गुस्साए लोगों ने मझौलीराज नगर के शाही चौक पर शव रखकर सड़क जाम कर दिया।
विज्ञापन


लोगों ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सीएमओ का पुतला फूंका और नारेबाजी की।


मौके पर पहुंचे तहसीलदार ने लोगों से वार्ता कर जाम खत्म कराया।इसके चलते मैरवा-सलेमपुर मार्ग पर दो घंटे तक यातायात ठप रहा।

मझौलीराज नगर के टेढ़ी मोहल्ला निवासी स्व. छब्बू के छह वर्षीय बेटे मुन्ना उर्फ करन को तीन दिन पूर्व बुखार हो गया। घरवाले उसका इलाज सीएचसी पर करा रहे थे।

डॉक्टर ने निमोनिया बताया था। भोर में करीब तीन बजे मुन्ना की तबीयत अचानक बिगड़ गई और वह अचेत हो गया। मोहल्ले के लोग बच्चे को लेकर एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचे।
विज्ञापन


प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में डॉक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।

इसकी खबर जब मझौलीराज नगर के लोगों को हुई तो वे उग्र हो गए और शाही चौक पर सुबह साढ़े नौ बजे बच्चे का शव रखकर सड़क जाम कर दिया।

नाराज लोगों ने स्वास्थ महकमे पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सीएमओ का पुतला फूंका। एक घंटे बाद तहसीलदार राहुलदेव भट्ट और इंस्पेक्टर डीपी सिंह मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तहसीलदार और इंस्पेक्टर ने लोगों से वार्ता कर दो घंटे बाद जाम खत्म कराया। इसके बाद यातायात शुरू हो सका।


जाम के दौरान तहसीलदार से वार्ता में उमेश चन्द्र वर्मा, अखिलेश मिश्र, राजू खान, अनिल पटेल, वलिउल्लाह सिद्दीकी, गिरजा शंकर कुशवाहा आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed