{"_id":"686c1585a5c109b85e0ad83a","slug":"child-beaten-in-school-accused-of-being-locked-in-a-room-deoria-news-c-208-1-sgkp1007-157762-2025-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: स्कूल में बच्चे को पीटा कमरे में बंद करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: स्कूल में बच्चे को पीटा कमरे में बंद करने का आरोप
Tue, 08 Jul 2025 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 08 Jul 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गौरी बाजार। क्षेत्र के खरोह चौराहा स्थित एएमजी किड्स स्कूल के संचालक रामू उर्फ एके गुप्ता पर बच्चे को पीटकर विद्यालय के कमरे में बंद करने का आरोप लगा है। सोमवार की देर शाम को बच्चे के चिल्लाने पर एक शख्स ने परिवार वालों को जानकारी दी गई।
विद्यालय पहुंचे छात्र के परिवार वालों ने कमरे से बच्चे को निकाला। पुलिस ने प्रबंधक केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
थाने में तहरीर देकर ग्राम भटौली बुजुरुग के टोला नौगांवा निवासी रसोइया धनराजी देवी पत्नी रामसकल राजभर ने आरोप लगाया है कि उनके 12 वर्षीय बेटे संतोष को विद्यालय के संचालक ने बेरहमी से मारा-पीटा।
घंटों बाद उसके चिल्लाने पर गांव के ही एक शख्स ने सूचना दी। उसके पीठ, गर्दन सहित शरीर के अन्य हिस्सों में चोट के निशान हैं । थानाध्यक्ष नंदा प्रसाद ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।