फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Chief Minister gifts The Sonughat-Barahaj Forlan

Deoria News: मुख्यमंत्री ने दी सोनूघाट-बरहज फोरलेन की सौगात

Sat, 27 Jun 2026 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 27 Jun 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister gifts The Sonughat-Barahaj Forlan
Page No : 7बरहज के बराव में मंच सीएम योगी आदित्यनाथ को स्मृति चिंह देती बरहज की नगर पालिका अध्य
बरहज। गोरखपुर जनपद की सीमा से सटे मदनपुर थाना क्षेत्र का भदिला प्रथम गांव हर साल बरसात में राप्ती नदी के पानी से चारों ओर से घिर जाता है। लोगों का जिला और तहसील मुख्यालय संपर्क टूट जाता है। इस गांव को त्रासदी से मुक्ति दिलाने के लिए मुख्यमंत्री ने पुल का शिलान्यास कर दिया। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने सोनूघाट-बरहज मार्ग को फोरलेन में तब्दील करने के लिए भी शिलान्यास किया।
विज्ञापन

बरांव गांव स्थित खेल मैदान में शुक्रवार को विकास कार्यों के लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिले को दो बड़ी सौगात दी। इसमें सबसे अहम भदिला प्रथम गांव का पुल था। गोरखपुर जनपद के सीधे गौर के पास रामजानकी मार्ग से भदिला प्रथम गांव तक एप्रोच और पुल निर्माण कार्य होगा।
विज्ञापन

छह पिलर पर 133 मीटर लंबा और 7.5 मीटर चौड़ा पुल बनाया जाएगा। यह पुल गांव को हर साल बाढ़ के दौरान टापू बनने से बचाएगा। पुल का निर्माण पूरा होने पर इस गांव के लोग सीधे फोरलेन से जुड़ जाएंगे। जिस गांव के लोगों के लिए जुलाई से लेकर दिसंबर तक अपने घर से निकलना मुश्किल होता था, वे साल के 12 महीने सीधे फोरलेन से आ-जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं नार्थ-साउथ काॅरिडोर का अहम हिस्सा देवरिया-सोनूघाट-बरहज मार्ग का भी शिलान्यास हो गया। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया हुई थी, मगर पेच फंस जाने के कारण प्रक्रिया निरस्त करते हुए दोबारा टेंडर की प्रक्रिया शुरू की गई है।

पीडब्ल्यूडी को सड़क का निर्माण कराना है। इस सड़क के बन जाने से देवरिया शहर और कुशीनगर जिला भी रामजानकी मार्ग से जुड़ जाएगा। इस फोरलेन से देवरिया से मऊ, आजमगढ़, बलिया, वाराणसी और प्रयागराज के लिए राह आसान हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed