फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Chhapra-Mathura and Godan Express will run from Bhatni

यात्रीगण कृपया ध्यान दें: भटनी से चलेगी छपरा-मथुरा और गोदान एक्सप्रेस, यहां देखें पूरा शेड्यूल

Thu, 30 Nov 2023 05:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया। Updated Thu, 30 Nov 2023 05:46 PM IST
सार

छपरा जंक्शन पर यार्ड रिमाडलिंग कार्य के चलते विभिन्न गाड़ियों को निरस्त, शार्ट टर्मिनेशन, शार्ट ओरिजिनेशन किया गया है। एक दिसंबर से 12 जनवरी तक छपरा-मथुरा सुपरफास्ट एक्सप्रेस और गोदान एक्सप्रेस को भटनी से चलाया जाएगा।

विज्ञापन
Chhapra-Mathura and Godan Express will run from Bhatni
भारतीय रेल - फोटो : Shutterstock

विस्तार

छपरा जंक्शन पर यार्ड रिमाडलिंग कार्य के चलते विभिन्न गाड़ियों को निरस्त, शार्ट टर्मिनेशन, शार्ट ओरिजिनेशन किया गया है। एक दिसंबर से 12 जनवरी तक छपरा-मथुरा सुपरफास्ट एक्सप्रेस और गोदान एक्सप्रेस को भटनी से चलाया जाएगा। छपरा यार्ड रिमाडलिंग का कार्य यार्ड की क्षमता वृद्वि के लिए किया जा रहा है। जिसके पूरे हो जाने पर लाइन क्षमता में वृद्धि होगी।

विज्ञापन


परिणामस्वरूप पहले से अधिक गाड़ियों को प्लेटफार्म पर लिया जा सकेगा और लंबी दूरी की गाड़ियों के यात्रियों को प्रतीक्षा नहीं करनी होगी। डीआरएम पीआरओ अशोक कुमार ने बताया कि छपरा रेलवे स्टेशन पर यार्ड रिमाडलिंग कार्य के चलते 30 नवंबर से 12 जनवरी तक दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन


ये ट्रेनें रहेंगी निरस्त

  • गोरखपुर-गोंडा-गोरखपुर अनारक्षित विशेष गाड़ी 29 नवंबर से 12 जनवरी तक निरस्त रहेगी।
  • गोंडा-सीतापुर-गोंडा अनारक्षित विशेष गाड़ी 29 नवंबर से 12 जनवरी तक निरस्त रहेगी।
  • सीतापुर-शाहजहांपुर-सीतापुर अनारक्षित विशेष गाड़ी 29 नवंबर से 12 जनवरी तक निरस्त रहेगी।
  • वाराणसी सिटी से 29 एवं 30 नवंबर को चलने वाली 15130 वाराणसी सिटी-गोरखपुर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

इन ट्रेनों का होगा शार्ट टर्मिनेशन और शार्ट ओरिजिनेशन

  • छपरा से 05, 12,19, 26 दिसम्बर और 2 तथा 09 जनवरी को चलने वाली छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस छपरा के स्थान पर भटनी से चलायी जायेगी। यह गाड़ी छपरा व भटनी के मध्य निरस्त रहेगी।
  • लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 30 नवम्बर, 7, 14, 21, 28 दिसम्बर तथा 4 व 11 जनवरी को चलने वाली 15102 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-छपरा एक्सप्रेस छपरा के स्थान पर भटनी में यात्रा समाप्त करेगी।
  • छपरा से 2, 9, 16, 23, 30 दिसम्बर व 6 जनवरी को चलने वाली 15115 छपरा-दिल्ली एक्सप्रेस छपरा के स्थान पर बलिया से चलायी जाएगी।
  • दिल्ली से 03, 10, 17, 24, 31 दिसम्बर व 7 जनवरी को चलने वाली 15116 दिल्ली-छपरा एक्सप्रेस छपरा के स्थान पर बलिया में यात्रा समाप्त करेगी।
  • छपरा से 29, 30 नवम्बर, 1, 3, 5, 7, 8, 10, 12, 14, 15, 17, 19, 21, 22, 24, 26, 28, 29 दिसम्बर तथा 2, 4, 5, 7, 9 व 11 जनवरी को चलने वाली 15159 छपरा-दुर्ग एक्सप्रेस छपरा के स्थान पर बलिया से चलायी जाएगी।
  • दुर्ग से, 30 नवम्बर 1, 2, 4, 6, 8, 9, 11, 13, 15, 16, 18, 20, 22, 23, 25, 27, 29, 30 दिसम्बर तथा 1, 3, 5, 6, 8, 10 व 12 जनवरी को चलने वाली 15160 दुर्ग-छपरा एक्सप्रेस छपरा के स्थान पर बलिया में यात्रा समाप्त करेगी।
  • छपरा से 1, 4, 6, 8, 11, 13, 15, 18, 20, 22, 25, 27, 29 दिसम्बर तथा 1, 3, 5, 8, 10 एवं 12 जनवरी को चलने वाली 22531 छपरा-मथुरा जं. एक्सप्रेस छपरा के स्थान पर भटनी से चलायी जाएगी।
  • मथुरा से 1, 4, 6, 8, 11, 13, 15, 18, 20, 22, 25, 27, 29 दिसम्बर तथा 1, 3, 5, 8, 10 व 12 जनवरी को चलने वाली 22532 मथुरा जं.-छपरा एक्सप्रेस छपरा के स्थान पर भटनी में यात्रा समाप्त करेगी।
  • चेन्नई से 2, 4, 9, 11, 16, 18, 23, 25, 30 दिसम्बर तथा 01, 06 एवं 08 जनवरी को चलने वाली 12669 चेन्नई-छपरा एक्सप्रेस छपरा के स्थान पर बलिया में यात्रा समाप्त करेगी।
  • छपरा से 4, 6, 11, 13, 18, 20, 25, 27 तथा 1, 3, 8 एवं 10 जनवरी को चलने वाली 12670 छपरा-चेन्नई एक्सप्रेस छपरा के स्थान पर बलिया से चलायी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed