फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Chhapra and Baitalpur will clash in the final

Deoria News: फाइनल में भिड़ेंगे छपरा और बैतालपुर

Sun, 26 Jan 2025 01:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 26 Jan 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Chhapra and Baitalpur will clash in the final
तरकुलवा। नगर पंचायत कस्बा के गांधी गेट के पास के खेल मैदान पर चल रहे महरूम अबरार अहमद राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल में बैतालपुर ने तमकुही राज को 4-0 से पराजित कर फाइनल में जगह पक्की कर ली। वहीं, दूसरे सेमीफाइनल में छपरा ने संघर्षपूर्ण मुकाबले में ट्राई ब्रेकर में पडरौना को 2-1 से शिकस्त दे फाइनल में जगह बनाई। अब फाइनल में सोमवार को छपरा और बैतालपुर के बीच खिताबी भिड़ंत होगी। बसपा जिलाध्यक्ष इंजीनियर अमरीश कुमार, मंडल कोआर्डिनेटर ओमप्रकाश गौतम, अनिल यादव, दिलीप दुबे ने फीता काटने के उपरांत मैच का शुभारंभ किया। पहले राउंड के मैच में बैतालपुर के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर पहले हॉफ में दो गोल दागकर 2-0 से बढ़त बना ली। दूसरे हॉफ में भी बैतालपुर के खिलाड़ी मैदान पर हाबी रहे और पुनः दो गोल कर मैच को 4-0 से जीत लिया। छपरा और पड़रौना के बीच खेले गए दूसरे राउंड का सेमीफाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। 40-10-40 के निर्धारित समय में कोई टीम गोल नहीं कर सकी। इसके बाद निर्णायक मंडल ने ट्राई ब्रेकर का निर्णय लिया। ट्राई ब्रेकर में दोनों टीमें 2-2 की बराबरी पर रहीं। इसके बाद दुबारा ट्राई ब्रेकर कराया गया, जिसमें छपरा ने पड़रौना को 2-1 से शिकस्त दी।आयोजक कमांडो तेजारत सिद्दीकी ने अतिथियों व खेल प्रेमियों के प्रति आभार ज्ञापित किया। निर्णायक का कार्य सर्फुद्दीन व कमेंट्री मुराद अहमद ने किया। इस दौरान खुशरूद्दीन सिद्दीकी, जैनुदद्दीन अहमद, सुदर्शन, इसरार, अबरार अहमद, जमशेद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed