फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   cheating of Rs. 10 lakh on the name of appointment in fci, case registered

एफसीआई में नौकरी के नाम पर दस लाख हड़पे, केस दर्ज

Fri, 05 Aug 2022 11:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Aug 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
cheating of Rs. 10 lakh on the name of appointment in fci, case registered
एफसीआई में नौकरी के नाम पर दस लाख हड़पे, केस दर्ज
विज्ञापन

भटनी। भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) में नौकरी का झांसा देकर जालसाजों ने बेरोजगारों से करीब दस लाख रुपये ऐंठ लिए। नौकरी तो नहीं दिलाई, रुपये वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित ने स्थानीय थाने में तीन जालसाजों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
भाटपाररानी थाना क्षेत्र के बनकटा मिश्र गांव निवासी संतोष कुमार की भटनी इलाके में रिश्तेदारी है। करीब एक साल पूर्व एक शादी समारोह में उनकी मुलाकात भटनी के पुतरी गांव निवासी युवक से हुई। बातों में संतोष ने अपने बेटे और भतीजे के बेरोजगार होने की बात बताई। युवक ने अपने एक परिचित से फोन पर बात की और एफसीआई में नौकरी दिलाने की बात कही।
विज्ञापन

पीड़ित ने बेरोजगार बेटे, भतीजे और बहन के लड़के की नौकरी के लिए करीब दस लाख रुपये दे दिया। जालसाजों ने पीड़ित को नियुक्ति पत्र देने के बाद बेरोजगार युवकों को मेडिकल चेकअप के लिए बुलाया। इसके बाद तीनों को लखनऊ स्थित भारतीय खाद्य विभाग कार्यालय में भेज दिया। वहां जाने के बाद युवकों को धोखाधड़ी का एहसास हुआ तो उन्होंने इसकी जानकारी परिवारीजनों को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित तभी आरोपियों से दिए रुपये मांगने लगा। पहले तो उन्होंने बाद में देने की बात कही, फिर जान से मारने की धमकी देने लगे। शिकायत पर पुलिस ने बनरही गांव निवासी चंद्रशेखर प्रसाद, पुतरी गांव निवासी पंकज राजभर और अभिषेक कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। एसओ संतोष कुमार सिंह ने बताया कि नौकरी के नाम पर ठगी कर रुपये ऐंठने की बात आई है। केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed