फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Changed strategy to stop smuggling, now a close watch on river routes too

Deoria News: तस्करी रोकने को बदली रणनीति अब नदी के रास्तों पर भी पैनी नजर

Sun, 04 Jan 2026 11:12 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 04 Jan 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
Changed strategy to stop smuggling, now a close watch on river routes too
लार क्षेत्र के एक बुजुर्ग से जानकारी लेते अ​धिकारी। स्रोत- पुलिस
देवरिया। सरयू नदी के रास्ते पशु व शराब तस्करी पर रोक लगाने के लिए भागलपुर से लेकर बिहार बॉर्डर तक दियारा क्षेत्र में भी पुलिस गश्त करेगी। बिहार और बलिया जिले से नदी के रास्ते होने वाले आवागमन पर नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन

चुरिया और आसपास के गांवों में नाव से होने वाले आवागमन पर भी पुलिस निगरानी करेगी।
शनिवार की देर शाम एडिशनल एसपी दक्षिणी ने देवरिया और बलिया जनपद के साथ बिहार के सिवान को जोड़ने वाली सरयू नदी के किनारों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने नदी के रास्तों, घाटों और संभावित तस्करी प्वाइंट्स को चिह्नित किया। साथ ही नदी के किनारे दियारा को जाने वाली पगडंडियों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने के निर्देश दिए। पकड़ी गईं थी शराब की बड़ी खेप : कुछ दिन पहले एसओजी और लार पुलिस ने चुरियां होकर महाल मंझरियां को जाने वाली सड़क से शराब से भरी पिकअप पकड़ी थी। शराब नदी के रास्ते नाव से बिहार ले जाने की तैयारी थी। यह शराब क्षेत्र के एक पूर्व जिला पंचायत सदस्य की बताई गई। इसके बाद जिले की पुलिस सक्रिय हो गई है। शनिवार को एडिशनल एसपी दक्षिणी सुनील कुमार सिंह ने तकिया धरहरा, चुरियां, गढ़वा, मायापुर, पिंडी होते हुए महाल मंझरियां को जाने वाली नदी के किनारों का निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान नदी किनारे स्थित गांवों, कच्चे रास्तों और नावों की गतिविधियों पर विशेष नजर रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की बात कही। उन्होंने कहा कि तस्करी रोकने के लिए स्थानीय थानों और चौकियों के बीच बेहतर समन्वय बनाया जाएगा। जरूरत पड़ने पर संयुक्त गश्त, रात में पेट्रोलिंग और संदिग्ध नावों की सघन चेकिंग की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सूचना तंत्र को मजबूत किया जाएगा, ताकि तस्करों की गतिविधियों की समय रहते जानकारी मिल सके।
विज्ञापन

क
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed