फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   chandra shekhar azad remembered on his maryr anniversary

चंद्रशेखर आजाद में था देश की आजादी का जज्बा

Sun, 27 Feb 2022 11:26 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 11:26 PM IST
विज्ञापन
chandra shekhar azad remembered on his maryr anniversary
चंद्रशेखर आजाद में था देश की आजादी का जज्बा
विज्ञापन

प्रतापपुर। क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की शहादत दिवस पर रविवार को क्षेत्र के रहीमपुर गांव के शिव मंदिर प्रांगण में कार्यक्रम आयोजित हुआ। लोगों ने चंद्रशेखर आजाद को श्रद्धांजलि दी और उनकी वीरता को नमन किया। कहा कि चंद्रशेखर आजाद में देश को आजाद कराने का जज्बा था। आज देश को उनके जैसे देशभक्त युवाओं की जरूरत है।

कवि मकसूद अहमद भोपतपुरी ने कहा कि देश के महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद ने महज 25 वर्ष की उम्र में अंग्रेजी हुकूमत के दांत खट्टे कर दिए थे। वह 27 फरवरी,1931 को इलाहाबाद के अल्फ्रेड पार्क में ब्रिटिश सरकार के तीन सिपाहियों को गोली मारकर मौत के घाट उतारने के बाद खुद को घिरता हुआ देखकर अपने ही पिस्टल से अपने सीने में गोली मारकर इंकलाब जिंदाबाद कहते हुए शहीद हो गए। उनकी शहादत देश के युवाओं को देश सेवा के लिए सदा प्रेरणास्पद रहेगी। समाजसेवी जटाशंकर सिंह ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद देश के महान नायक थे। प्रमोद चौधरी ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद जैसे महान क्रांतिकारियों के बदौलत ही आज हम आजाद हैं। इस दौरान मुस्ताक अहमद, पुजारी गिरि बाबा, शमशेर अली, अमर प्रसाद, मेहंदी हसन, मोहम्मद इसरायल, रामायण यादव, रिंकू तिवारी, शाह आलम, नंदकिशोर, हरेराम यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed