फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Challenge of the bigots - Swear on Mother Ganga, the day you will meet her

Deoria News: मनबढ़ों की चुनौती- गंगा मइया की कसम, जिस दिन लपेटे में मिलोगे

Fri, 14 Feb 2025 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 14 Feb 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Challenge of the bigots - Swear on Mother Ganga, the day you will meet her
बरहज। सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म पर सक्रिय 302, 307 और 333 गिरोह के सदस्यों पर पुलिस नकेल कस रही है। इसी बीच मनबढ़ों की ओर से एक वीडियो पोस्ट किया गया है। यह तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें खुली चुनौती के तौर पर जिस लहर में बह रहे हैं, आप हमारे खिलाफ, जनाब गंगा मईया की कसम, जिस दिन में लपेटे में मिलोगे, कहते हुए देखे जा रहे हैं। मदनपुर पुलिस ने वीडियो को थाना सहयोगी ग्रुप पर पोस्ट करते हुए तलाश शुरू करा दिया है। अब तक करीब अलग-अलग गिरोह के करीब आधा दर्जन सदस्याें ने माफी मांगते हुए आत्मसमर्पण किया है। जिन पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

मदनपुर पुलिस सोशल प्लेटफार्म पर अलग-अलग गिरोह के सदस्यों का फोटो वायरल किया है। जिनके धर-पकड़ के लिए ऑपरेशन तलाश चलाया जा रहा है। बृहस्पतिवार को समोगर के नीरज यादव ने थाने पहुंच माफी मांगा है। उसका कहना था कि रफ्तार के साथ होने से उसके साथ का फोटो वायरल हो गया है। साहब! एक मौका हमें दे दीजिए, दोबारा गलती नहीं होगी। गायघाट के मोहन यादव का 50 हजार के ईनामी बदमाश के साथ फोटो वायरल हुआ था। इनके साथ-साथ जैकी यादव ने भी आत्मसमर्पण करते हुए माफी मांगा है। लोगों के अनुसार पुलिस की ओर से पोस्ट किए गए मनबढ़ों के धमकी भरे वीडियो के आधार पर उनके धरपकड़ के लिए अभियान तेज कर दिया गया है। वायरल वीडियो में दिख रहे मनबढ़ कुसम्हा-फतेहपुर क्षेत्र के बताये जा रहे हैं। हालांकि मनबढ़ों द्वारा मचाये जा रहे उत्पात और सोशल प्लेटफार्म पर दहशत फैलाने की कोशिश को लेकर लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed