{"_id":"61fc1298fc59a1256d1d564e","slug":"challan-of-13-persons-in-rampage-deoria-news-gkp4257884160","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पक्षों में मारपीट, शांतिभंग में 13 का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो पक्षों में मारपीट, शांतिभंग में 13 का चालान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो पक्षों में मारपीट, शांतिभंग में 13 का चालान
कपरवार। बरहज थाना क्षेत्र के नौकाटोला में बुधवार की रात दो पक्षों में मारपीट हो गई। एक पक्ष से कुवाइच के प्रसिद्ध नारायण सिंह, अशोक सिंह और ड्राइवर मुन्ना घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। दो की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के बाद गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। एसडीएम ध्रुव शुक्ल और सीओ देवआंनद मौके पर पहुंच गए और घटना की जानकारी ली।
नौकाटोला में बुधवार की रात करीब साढ़े नौ बजे ग्राम प्रधान नीलू गुप्ता के परिवार और नंदना वार्ड पश्चिमी निवासी विनोद कुमार सिंह के लोगों में विवाद हो गया। पुलिस को तहरीर देकर विनोद सिंह ने कहा है कि वह चारपहिया गाड़ी से पैतृक गांव कुवाइच टोला जा रहे थे। नौकाटोला में प्रधान के घर के सामने लोगों ने गाड़ी घेर ली। वह कुछ समझ पाते कि लाठी-डंडा और धारदार हथियार से हमला बोल दिया। उधर, ग्राम प्रधान नीलू गुप्ता ने भी पांच नामजद और 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। मारपीट में दोनों पक्षों की गाड़ियों के शीशे तोड़े जाने की बात सामने आ रही है। पुलिस ने रात में ही सर्च ऑपरेशन कर कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया। इंस्पेक्टर टीजे सिंह ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। दोनों पक्षों की ओर से तहरीर मिली है। 13 लोगों पर शांतिभंग की कार्रवाई की गई है।