फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   chakbandi in parasi chaklala

Deoria News: परासी चकलाल में फिर से चकबंदी शुरू

Tue, 13 Feb 2024 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 13 Feb 2024 12:11 AM IST
विज्ञापन
chakbandi in parasi chaklala
चकबंदी के लेखपाल फील्ड बुक बनाने में जुटे, पांच फीसदी जमीन होगी कम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चनुकी। लार ब्लॉक के परासी चकलाल में अब दुबारा चकबंदी शुरू हो गई है। इसके लिए चकबंदी के लेखपाल फील्डबुक, पैमाइश, नाप-तौल का काम शुरू हो गया है।
परासी चकलाल में कंपोजिट विद्यालय तक जाने का रास्ता नहीं था। इसके अलावे कई चकरोड पूर्व में की गई चकबंदी में ऐसे भी छोड़ दिए गए थे जो एक-दूसरे से लिंक नहीं थे। परासी मंझरिया में व परासी काली मंदिर तक जाने का भी कोई रास्ता नहीं था। तमाम दुश्वरियाें से जूझ रहे ग्रामीणों की परेशानी देखते हुए ग्राम प्रधान वंदना मन्नू गुप्ता ने शासन को पत्र लिखकर गांव में फिर से चकबंदी कराए जाने की मांग की। शासन ने ग्राम प्रधान के पत्र का संज्ञान लिया। आठ माह पहले भेजे पत्र पर अब कार्रवाई शुरू हो गई है।

इस गांव में पहली चकबंदी सत्तर के दशक में हुई थी। उस समय कई प्रमुख स्थलों जैसे मंदिर, स्कूल आदि तक के लिए चकरोड नहीं छोड़ा गया था। अब सभी प्रमुख जगह रास्ते से जुड़ जाएंगे। गांव में लगभग 4500 की आबादी है। गांव में ब्राह्मण, मुसलमान, मल्लाह, यादव आदि पिछड़ी व दलित वर्ग के लोग निवास करते हैं। गांव में 2000 मतदाता हैं।
विज्ञापन

प्रधान वंदना मन्नू गुप्ता ने बताया कि मुझे इस बात की खुशी है कि शासन ने मेरे पत्र का संज्ञान लिया। अब स्कूल और मंदिर तक रास्ता मिल जाएगा।

कोट-
विभाग के निर्देश पर चकबंदी विभाग के लेखपालों संग पैमाइश की जा रही है। खेतों का मूल्यांकन किया जा रहा है। मालियत लगाकर विभाग को भेज दिया जाएगा।
_ नेबूलाल, प्रभारी लेखपाल, चकबंदी विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed