{"_id":"662fed7cd7bc59ce3003f301","slug":"chairman-stopped-drain-work-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-124449-2024-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: निर्माण में खामियां देख बिफरे चेयरमैन, कार्य रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: निर्माण में खामियां देख बिफरे चेयरमैन, कार्य रोका
Tue, 30 Apr 2024 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 30 Apr 2024 12:27 AM IST
विज्ञापन
फोटो समाचार
नगर पंचायत के वार्ड नंबर सात में जिला नगरीय विकास अभिकरण के तहत कराया जा रहा था सीसी रोड व नाली निर्माण
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। नगर पंचायत के वार्ड संख्या सात सुगही में जिला नगरीय विकास अभिकरण के तहत मानक के विपरीत कराए जा रहे सीसी रोड व नाली निर्माण कार्य को नगर पंचायत अध्यक्ष ने रोक दिया। साथ ही विभाग के अवर अभियंता को मौके की जांच कर मानक के तहत निर्माण कराने के निर्देश दिए।
नगर पंचायत के वार्ड संख्या सात सुगही में मुख्यमंत्री नगरीय अल्प विकसित व मलिन बस्ती विकास योजना के तहत दीपक चौबे के मकान से विपिन शुक्ला के मकान होते हुए जय प्रकाश उपाध्याय के मकान तक जेपी एस कंस्ट्रक्शन के द्वारा करीब 20 लाख रुपये की लागत से सीसी रोड व नाली का निर्माण कार्य कराया जा रहा है।
वार्ड की सभासद सीमा योगेश यादव समेत अन्य लोगों ने घटिया निर्माण कार्य होने की शिकायत नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीराम यादव से की। नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीराम यादव ने मौके पर पहुंचकर देखा तो मानक के विपरीत निर्माण कार्य कराया जा रहा था। जब उन्होंने मजदूरों को बुलाकर नाली को खोदवाया तो मिट्टी निकली। यह देखकर बिफर पड़े और ठेकेदार को फटकार लगाते हुए तत्काल निर्माण कार्य रोकने के निर्देश दिए। साथ ही विभाग के अधिकारियों से बात कर जेई के देखरेख में निर्माण कार्य कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
अवर अभियंता अनिल कुमार ने बताया कि अनियमितता की शिकायत पर निर्माण कार्य रोका गया है। इसकी तकनीकी जांच होने के बाद ही निर्माण कार्य शुरू होगा।