फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   chain snatching at cooperative crossing

नकाबपोश बदमाशों ने दिनदहाड़े महिला की छीनी चेन

Fri, 02 Oct 2020 11:34 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2020 11:34 PM IST
विज्ञापन
chain snatching at cooperative crossing
नकाबपोश बदमाशों ने दिनदहाड़े महिला की छीनी चेन
विज्ञापन

देवरिया। कोतवाली थाना क्षेत्र के कोआपरेटिव चौराहे के निकट बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने बाजार से लौट रही महिला के गले से चेन छीन ली और पिस्टल लहराकर लोगों को धमकाते हुए भाग गए। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। किसी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। कोतवाली पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई।
आजमगढ़ जिले के जीयनपुर निवासी संगीता जायसवाल अपने मायके शहर के देवरिया रामनाथ आई हैं। शुक्रवार को वह कुछ महिलाओं के साथ खरीदारी करने गई थीं। नगर के हनुमान मंदिर रोड स्थित मॉल से खरीदारीकर पैदल घर जा रही थीं। कोऑपरेटिव चौराहे पर पीछे से आए बाइक पर सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने महिला के गले की चेन ली। संगीता बदमाशों से उलझी लेकिन वह उसे धक्का देकर भाग निकले। महिला के शोर मचाने पर जुटी भीड़ ने बदमाशों को दौड़ाया तो वह पिस्टल निकालकर धमकाते फरार हो गए। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक ही बाइक पर तीन बदमाश थे। घटना के बाद एक बदमाश पैदल पुराने बस स्टैंड की तरफ भाग निकला। इस बाबत कोतवाल चंद्रभान सिंह ने बताया कि घटना की तहकीकात की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी कैमरा खंगाले जा रहे है। जल्द ही बदमाश पुलिस गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आखिर कहां चले गए थे पुलिसकर्मी!
देवरिया। कोआपरेटिव चौराहे पर यातायात के तीन होमगार्ड एवं सिपाही मौजूद रहते है। बदमाशों ने महिला का चेन लूटा और आसानी ने भाग निकले। वहां मौजूद पुलिसकर्मी आखिर कहां थे। समय रहते अगर वह पीछा करते तो बदमाश पकड़ में आ सकते थे। पुलिस चौराहों पर कैमरा तो लगवाई जरूर है लेकिन अधिकतर कैमरा खराब ही है। देखना है कि कोआपरेटिव चौराहे का कैमरा बदमाशों के चेहरे कैद कर लिया है या वह भी अन्य कैमरों की तरफ बंद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed