फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Chain snatching accused nabbed

Deoria News: चेन स्नेचिंग के आरोपी को दबोचा

Thu, 02 Oct 2025 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 02 Oct 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Chain snatching accused nabbed
देवरिया। शहर में चेन स्नेचिंग की बढ़ती वारदात से पुलिस की नीद उड़ गई थी। चारों घटनाएं महिलाओं के साथ हुईं। बेखौफ स्नेचरों ने सीओ के चालक की पत्नी से पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड के पास से चेन छीन लिया था। पुलिस द्वारा भलुअनी थाना क्षेत्र के रहने वाले संदीप उर्फ बाघ को गिरफ्तार करने के बाद घटना का पर्दाफाश हुआ। इसके पास से तीन चेन और एक बाइक पुलिस ने बरामद की है।
विज्ञापन


शहर के रामगुलाम टोला निवासी चंद्रप्रकाश त्रिपाठी अपने पत्नी के साथ बाजार कर बाइक से घर जा रहे थे कि कसया ओवरब्रिज के नीचे बाइक सवार तीन बदमाशों ने उनकी पत्नी का चेन छीनकर भाग गए थे, इसके अलावा भटवलिया, गोरखपुर ओवरब्रिज के पास मजार के समीप और पुलिस लाइन से सीओ के चालक की पत्नी से बाइक सवार बदमाशों ने चेन छीन लिया था। सीसी टीवी फुटेज की मदद से पुलिस ने बदमाशों की पहचान किया। पुलिस ने भलुअनी थाना क्षेत्र के बरौली निवासी संदीप उर्फ बाघ को बेलडाड़ मोड़ से दबोच लिया। तलाशी के दौरान इसके पास से तीन चेन मिला, पुलिस की पूछताछ में पता चला कि शहर में हुई चेन स्नेचिंग की घटना में बाघ और इसके गांव के दो साथी रोहित कुमार, गोविंद उर्फ केदार शामिल है, इसके पास से पुलिस ने तीन चेन बरामद किया, जो महिलाओं की छीनी गई चेन होने का दावा किया है। वहीं घटना में प्रयुक्त बाइक पुलिस ने कब्जे में लिया है। फरार चल रहे गोविंद उर्फ केदार, व रोहित की तलाश के लिए पुलिस टीम लगाई गई है। सीओ संजय रेड्डी ने बताया कि मुख्य आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। फरार दो आरोपियों की तलाश पुलिस कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed