{"_id":"62cc76111180c5430717b9ae","slug":"chain-snatched-during-morning-walk-deoria-news-gkp4433767109","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार बदमाशों ने महिला की चेन उड़ाई, पुलिस को दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार बदमाशों ने महिला की चेन उड़ाई, पुलिस को दी तहरीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक सवार बदमाशों ने महिला की चेन उड़ाई, पुलिस को दी तहरीर
खुखुंदू। दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने सोमवार को कस्बे के एक इंटर कॉलेज के शिक्षक की मां की सोने की चेन छीन ली। बदमाश सलेमपुर की तरफ भाग निकले। पीड़ित महिला के बेटे ने थाने में तहरीर दी है।
बस्ती जिले के थाना पैकौलिया थाना क्षेत्र के पूरा गांव निवासी मनीष पांडेय शिवाजी इंटर कॉलेज खुखुंदू में शिक्षक हैं। मां कुसुम पांडेय के साथ स्थानीय चौराहे पर किराए पर कमरा लेकर रहते हैं। सोमवार को उनकी मां कुसुम पांडेय चौराहा स्थित नरौली भीखम मार्ग पर टहल रही थीं। इसी बीच दो अलग-अलग बाइक पर सवार चार बदमाश पहुंच गए। वह कुछ समझ पातीं कि एक बदमाश ने गले से सोने की चेन खींच ली। वह चीखने लगीं। बदमाश घटना को अंजाम देने के बाद सलेमपुर की तरफ भाग निकले। उधर, पुलिस सूत्रों की मानें तो चार संदिग्धों को हिरासत में लेकर सलेमपुर कोतवाली पुलिस पूछताछ कर रही है। एसओ नवीन चौधरी ने बताया कि तहरीर मिली है। जल्द ही मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की धड़पकड़ की जाएगी।