फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   chain snatched during morning walk

बाइक सवार बदमाशों ने महिला की चेन उड़ाई, पुलिस को दी तहरीर

Tue, 12 Jul 2022 12:42 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
chain snatched during morning walk
बाइक सवार बदमाशों ने महिला की चेन उड़ाई, पुलिस को दी तहरीर
विज्ञापन

खुखुंदू। दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने सोमवार को कस्बे के एक इंटर कॉलेज के शिक्षक की मां की सोने की चेन छीन ली। बदमाश सलेमपुर की तरफ भाग निकले। पीड़ित महिला के बेटे ने थाने में तहरीर दी है।

बस्ती जिले के थाना पैकौलिया थाना क्षेत्र के पूरा गांव निवासी मनीष पांडेय शिवाजी इंटर कॉलेज खुखुंदू में शिक्षक हैं। मां कुसुम पांडेय के साथ स्थानीय चौराहे पर किराए पर कमरा लेकर रहते हैं। सोमवार को उनकी मां कुसुम पांडेय चौराहा स्थित नरौली भीखम मार्ग पर टहल रही थीं। इसी बीच दो अलग-अलग बाइक पर सवार चार बदमाश पहुंच गए। वह कुछ समझ पातीं कि एक बदमाश ने गले से सोने की चेन खींच ली। वह चीखने लगीं। बदमाश घटना को अंजाम देने के बाद सलेमपुर की तरफ भाग निकले। उधर, पुलिस सूत्रों की मानें तो चार संदिग्धों को हिरासत में लेकर सलेमपुर कोतवाली पुलिस पूछताछ कर रही है। एसओ नवीन चौधरी ने बताया कि तहरीर मिली है। जल्द ही मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की धड़पकड़ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed