फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   certificate found fake, case will be registered

Deoria: जांच में कूटरचित पाए गए अंकपत्र और प्रमाणपत्र, तीन फर्जी शिक्षकों के खिलाफ तहरीर

Sun, 03 Jul 2022 08:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sun, 03 Jul 2022 08:09 AM IST
सार

सीओ जिलाजीत ने कहा कि खंड शिक्षा अधिकारियों के द्वारा थाने में फर्जी शिक्षकों के खिलाफ तहरीर दी गई है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
certificate found fake, case will be registered
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

फर्जी शिक्षकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने को शनिवार को खंड शिक्षा अधिकारियों ने थाने में तहरीर दी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के निर्देश पर उन्होंने अलग-अलग मदनपुर, एकौना और रुद्रपुर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। जांच में शिक्षकों के अंकपत्र और प्रमाण पत्र कूटरचित पाए गए हैं।
विज्ञापन


बीईओ जया राय ने एकौना थाने में प्राथमिक विद्यालय नरायनपुर में कार्यरत रहे सहायक अध्यापक लल्लन यादव निवासी चफवा खुर्द थाना खामपार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने को तहरीर दिया। उन्होंने बताया कि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय की ओर से अंकपत्रों के सत्यापन के दौरान शिक्षक का सीटीईटी का अंकपत्र कूटरचित पाया गया।
विज्ञापन


खंड शिक्षा अधिकारी बैतालपुर नवनीत चौबे ने प्राथमिक विद्यालय खपड़हवा में तैनात रहे सहायक अध्याक ऋषिकेश कुमार निवासी पिपरा दीक्षित थाना भटनी के खिलाफ फर्जीबाड़ा का मुकदमा दर्ज करने को तहरीर दी। जांच में शिक्षक के बीएड प्रमाण पत्र फर्जी पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बरहज के खंड शिक्षा अधिकारी सुदामा ने मदनपुर थाने में प्राथमिक विद्यालय समोगर द्वितीय में तैनात रहे सहायक अध्यापक चंद्रभूषण यादव के खिलाफ फर्जी मार्कशीट के मामले में केस दर्ज कराने को तहरीर दी। इस बाबत सीओ जिलाजीत ने कहा कि खंड शिक्षा अधिकारियों के द्वारा थाने में फर्जी शिक्षकों के खिलाफ तहरीर दी गई है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed