फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   cdo told complete aawas

आठ तक पूर्ण कराएं आवास : सीडीओ

Thu, 02 Feb 2023 04:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Feb 2023 04:30 AM IST
विज्ञापन
cdo told complete aawas
आठ तक पूर्ण कराएं आवास : सीडीओ
विज्ञापन

सीडीओ ने की प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण की प्रगति की समीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। सीडीओ की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में बुधवार को गूगल मीट के माध्यम से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण एवं मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण की प्रगति की समीक्षा की गई। सीडीओ ने आवासों को आठ फरवरी तक पूर्ण कर अवगत कराने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाएं अपने तय समय पर पूर्ण कर ली जाएं। इनमें लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
सीडीओ रवींद्र कुमार ने बताया कि जनपद में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण वर्ष 2021-22 के तहत तृतीय किस्त निर्गत करने के लिए कुल 07 आवास शेष हैं। इसमें बनकटा में दो, भलुअनी में एक, भटनी में एक, पथरदेवा में एक और सलेमपुर दो आवास लंबित हैं। उन्होंने बीडीओ को निर्देश दिए कि तीन दिन के अंदर इनका भुगतान कर दिया जाए।
विज्ञापन

जनपद में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण वर्ष 2020-21 के तहत कुल 27 आवासों का अभी तीसरी किस्त का भुगतान नहीं हो सका है। इसमें बैतालपुर पांच, बनकटा छह, भागलपुर भलुअनी एक, भटनी दो, सदर एक, देसही देवरिया एक, गौरीबाजार एक, लार में तीन, पथरदेवा 04, रुद्रपुर एक, सलेमपुर में एक आवास लंबित हैं। सीडीओ ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आवास की नियमित मानीटरिंग की जाए। निर्माण में देरी कर रहे परिवारों से समन्वय स्थापित करते हुए कार्य समय से पूर्ण कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीडीओ ने मुख्यमंत्री आवास योजना-ग्रामीण वर्ष 2022-23 के अंतर्गत स्वीकृत हुए आवासों की छत का निर्माण पूर्ण करते हुए तृतीय किस्त जारी करने के निर्देश दिए। बैठक में वांछित प्रगति अर्जित न करने वाले विकास खंडों की प्रगति पर सीडीओ ने गहरा असंतोष व्यक्त करते हुए उन्हें चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed