{"_id":"5fa1a11c8ebc3ea9656381de","slug":"cdo-narrowly-escapes-accident-deoria-news-gkp371931297","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में बाल-बाल बचे सीडीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में बाल-बाल बचे सीडीओ
विज्ञापन
हादसे में बाल-बाल बचे सीडीओ
देवरिया। उप चुनाव में मतदान केंद्रों का निरीक्षण करने पांच गाड़ियों के काफिला के साथ जा रहे मुख्य विकास अधिकारी शिव शरणप्पा जीएन बाल-बाल बच उस समय बच गए जब एक ट्रक ने गौरीबाजार थाना क्षेत्र के ईटवा गांव के पास ओवरटेक कर उनकी कार में पीछे से टक्कर मार दी। काफिले में मौजूद पुलिसकर्मियों ने चालक को पकड़ लिया और ट्रक कब्जे में लेकर थाने भेज दिया।
उपचुनाव में सीडीओ शिव शरणप्पा जीएन, सीओ बरहज दिनेश यादव के साथ इनोवा कार में बैठे थे। उनकी गाड़ी सबसे आगे चल रही थीं। चार अन्य वाहनों में फोर्स एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट बैठे थे। सीडीओ की कार यमुना गांव जाने के लिए जैसे ही मुड़ी पीछे से अनियंत्रित ट्रक ने कार में जोरदार टक्कर मार दी। जिसे कार की डिग्गी टूट गई। अचानक ट्रक के टक्कर से सीडीओ को मामूली चोटें आईं। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने दौड़ाकर ट्रक चालक को पकड़ लिया। काफिले में मौजूद पुलिसकर्मियों ने गौरीबाजार पुलिस को सूचना देकर ट्रक और चालक को सौंप दिया। ट्रक देवरिया के ही एक व्यक्ति का बताया जा रहा है।