फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   CDO expressed displeasure over slow progress in works, instructions to expedite

सीडीओ ने कार्यों में धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी, तेजी लाने के निर्देश

Thu, 15 Sep 2022 11:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Sep 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
CDO expressed displeasure over slow progress in works, instructions to expedite
सीडीओ ने कार्यों में धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी, तेजी लाने के निर्देश
विज्ञापन

सीडीओ रवींद्र कुमार ने की जल जीवन मिशन के योजनाओं की समीक्षा
देवरिया। सीडीओ रवींद्र कुमार ने बृहस्पतिवार को गूगलमीट के जरिए जल जीवन मिशन योजना की समीक्षा की। सीडीओ ने समीक्षा में पाया कि कार्यदायी संस्था कार्यों में तत्परता नहीं दिखा रही है। धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए संबंधित अफसरों को फटकार लगाई।

सीडीओ को अधिशासी अभियंता जल निगम (ग्रामीण) ने बताया कि मे.एल.सी. इंफ्रा प्रा.लि. 224 परियोजनाओं का कार्य शुरू करा दिया है। इसमें शिरोपरि जलाशय 99 का कार्य प्रगति पर है। 701.28 किमी पाइप लाइन ग्राम पंचायतों में बिछा दी गई है। एफएचटीसी 21374 कनेक्शन कर दिए गए हैं। मे. गायत्री प्रोजेक्ट लि. द्वारा 184 परियोजना का कार्य शुरू कराया गया है, जिसमें शिरोपरि जलाशय 22 का कार्य प्रगति पर है। इसमें 511 किमी पाइप लाइन ग्राम पंचायतों में डाल दी गयी है। एफएचटीसी 20701 कनेक्शन कर दिए गए हैं। सीडीओ ने धीमी प्रगति पर प्रोजेक्ट मैनजर अनिल कुमार यादव व रामानुज तिवारी को जिन योजनाओं का एसएलएसएससी अप्रूव्ड हो गया है, उसे तत्काल ट्राई पार्टी एग्रीमेंट डीपीआरओ के कार्यालय में जमा कराने का निर्देश दिया। सीडीओ ने 45 ट्यूबवेल का कार्य व मे. एली.सी. इंफ्रा प्रा.लि. को एफएचटीसी 5000, मे. गायत्री प्राजेक्ट लि. एफएचटीसी 5000 कनेक्शन की प्रगति को एक सप्ताह के अंदर बढ़ाने को कहा। पाइप लाइन डालने के लिए सड़क की खुदाई की जा रही है। उसे तत्काल सही करा दें। उन्होंने धीमी प्रगति पर दोनों फर्मों को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed