फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   cc road in anuapar

Deoria News: सवा दो करोड़ की लागत से अनुआपार-पिवकोल को जोड़ने के लिए सीसी रोड का निर्माण शुरू

Tue, 13 Feb 2024 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 13 Feb 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
cc road in anuapar
फोटो समाचार
विज्ञापन

........
- अनुआपार ढाला के लिए दो दशक से चल रही थी मांग
- रोड बन जाने से सलेमपुर-भटनी आने-जाने वालों के लिए राह होगी आसान, शुरू हुआ कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। अनुआपार-पिवकोल को जोड़ने के लिए रेलवे ने आईओडब्ल्यू के तहत सवा दो करोड़ खर्च कर सीसी रोड का निर्माण शुरू कर दिया गया है। आईओडब्ल्यू ने रेलवे क्राॅसिंग के पूरब से पिवकोल रेलवे स्टेशन होकर अनुआपार ढाला तक एक किलोमीटर लंबी और चार मीटर चौड़ी सड़क का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। इससे दस से अधिक गांव के लोगों को सलेमपुर आने-जाने में काफी सहूलियत मिल रही है। मार्च के आखिरी तक सीसी रोड का निर्माण पूरा हाेने की उम्मीद जताई जा रही है।
सलेमपुर से भटनी को जोड़ने के लिए अनुआपार ढाला बाधा बन रहा था। अनुआपार ढाला को लेकर कई बार चक्का जाम, आमरण अनशन किया गया, लेकिन ढाला नहीं बन सका। क्षेत्रीय लोगों की मांग को रेल मंत्रालय ने ढाला के बजाय रेल लाइन के पूर्वी हिस्से से सीसी रोड निर्माण कार्य कराने की सहमति जताई। संस्तुति मिलने के बाद आईओडब्ल्यू ने रेलवे क्राॅसिंग के पूरब से पिवकोल रेलवे स्टेशन होकर अनुआपार ढाला तक एक किलोमीटर लंबी और चार मीटर चौड़ी सीसी सड़क बनानी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बीच में हरिश्चंद्र कोड़रा गांव के पास एक छोटी पुलिया का निर्माण किया गया है। इससे बरसात का पानी कोइलार नाला में निकल जाएगा। इस रोड को बनाने में करीब सवा दो करोड़ रुपये खर्च होंगे। सड़क का निर्माण होने से भटनी-सलेमपुर आने-जाने वालों को काफी सहूलियत मिलेगी। वहीं, राहगीरों को समय और पैसे की बचत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईओडब्ल्यू दिलीप सिंह ने बताया कि निर्माण कार्य प्रगति पर है। जल्द ही निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed