फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   cbse term-2 exam at 10 centres

दस केंद्रों पर हुई सीबीएसई टर्म दो 10वीं की परीक्षा

Wed, 27 Apr 2022 11:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
cbse term-2 exam at 10 centres
दस केंद्रों पर हुई सीबीएसई टर्म दो 10वीं की परीक्षा
विज्ञापन

देवरिया। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की टर्म दो के तहत बुधवार को अंग्रेजी प्रश्न पत्र की परीक्षा जिले के निर्धारित दस केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच हुई। हर केंद्र पर एक-एक पर्यवेक्षक की तैनाती की गई थी। प्रश्न पत्र को तय समय पर बैंक से केंद्र पर पहुंचाया गया। केंद्र के कंट्रोल रुम में पर्यवेक्षक और केंद्र व्यवस्थापक की देखरेख प्रश्नपत्र के पैकेट खोले गए।

सीबीएसई टर्म के दो तहत 10 वीं के अंग्रेजी प्रश्न पत्र की परीक्षा सरस्वती वरिष्ठ माध्यमिक विद्या मंदिर, देवरिया सीनियर सेकेंडरी, सेंट्रल एकेडमी, नवजीवन मिशन सोनूघाट, पीडी एकेडमी देवरिया, गुरुकुल मिशन, केंद्रीय विद्यालय चेरो, सेंट जेवियर्स स्कूल सलेमपुर, सेंट पाल स्कूल सलेमपुर, सेंट जोसेफ भाटपाररानी में सुबह 10 बजे से शुरू हुई। नियमों के तहत नौ बजे ही अधिकांश केंद्रों पर परीक्षार्थियों का पहुंचना प्रारंभ हो गया था। प्रवेश द्वार पर साढ़े नौ बजे के बाद उन्हें कक्षाओं में जाने की अनुमति दी गई। 10 बजे आंसर सीट दे दी गई और 10.15 बजे प्रश्न पत्र देकर 15 मिनट का समय उसे पढ़ने के लिए दिया गया। साढ़े 10 बजे परीक्षार्थियों को लिखने की अनुमति दी गई। सीबीएसई के जिला समन्वयक एवं सेंट जेवियर्स स्कूल सलेमपुर के प्रधानाचार्य वीके शुक्ला ने बताया कि सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा संपन्न हुई। अनुपस्थित परीक्षार्थियों की संख्या सीबीएसई को ऑनलाइन भेज दी गई। उन्होंने बताया कि टर्म एक की परीक्षा के दौरान हर केंद्र पर ही पेपर प्रिंट हो रहे थे, इससे परीक्षार्थियों एवं केंद्र व्यवस्थापकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। इस बार ऐसा नहीं है। परीक्षा के पूर्व ही बैंक प्रबंधक, पर्यवेक्षक एवं केंद्र प्रभारी की देखरेख में प्रश्न पत्र बैंक से मंगाने की प्रक्रिया को पूरा किया गया। सीएमटीएम एप पर इसे भेजा गया। कंट्रोल रूम में पर्यवेक्षक व केंद्र व्यवस्थापक की देखरेख में निर्धारित समय पर प्रश्न पत्र खोले गए। 10:30 बजे ही ईसीएम पोर्टल पर इस प्रक्रिया को अपलोड भी कर दिया गया। उधर सेंट पाल स्कूल पंजीकृत 405 परीक्षार्थियों में चार अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed