फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   cbi team return to lucknow after probing in balika grih kand

बालिका गृहकांड की जांच कर सीबीआई लखनऊ रवाना

Sat, 27 Feb 2021 11:50 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
cbi team return to lucknow after probing in balika grih kand
बालिका गृहकांड की जांच कर सीबीआई लखनऊ रवाना
विज्ञापन

देवरिया। बालिका गृहकांड की जांच कर रही सीबीआई की टीम शनिवार को बयान और साक्ष्य लेकर लखनऊ रवाना हो गई। टीम ने बालिका गृह में निवास कर चुकी एक दर्जन से अधिक संवासिनियों का इस बार बयान दर्ज किया था। चार दिनों से सीबीआई जमी हुई थी।

सीबीआई की दो सदस्यीय टीम 23 फरवरी से शहर में जमी हुई थी। इस दौरान सीबीआई की टीम ने बालिका गृह की घटना का राज खोलने के लिए चिकित्सकों, पहले रह चुकी संवासिनियों से पूछताछ की थी। इसके लिए नोटिस जारी कर सभी को बुलाया गया था। इसके बाद टीम ने चार दिनों तक बालिका गृह से जुडे़ हुए साक्ष्यों को जुटाया। सूत्रों की माने तो टीम के सदस्यों को अभी एक बार और जिले में आना है क्योंकि कुछ लोगों का बयान होना है। हाईकोर्ट के आदेश पर बालिका गृह से मुक्त कराई गईं कुछ संवासिनियों को गोपनीय स्थान पर रखा गया है। सीबीआई उन संवासिनियों से बयान लेने के लिए हाईकोर्ट से आदेश लेने की तैयारी में है। इसके लिए टीम को प्रयागराज भी जाना पड़ेगा। इसके बाद मामले की सतह टीम पहुंच सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed