{"_id":"6012fdf18ebc3e32d20eddd8","slug":"cbi-team-arrived-in-deoria-in-inqury-of-atik-ahmad-case-deoria-news-gkp3825903151","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतीक प्रकरण की जांच में सीबीआई फिर पहुंची देवरिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतीक प्रकरण की जांच में सीबीआई फिर पहुंची देवरिया
विज्ञापन

देवरिया। अतीक अहमद प्रकरण में बृहस्पतिवार को सीबीआई टीम पुन: देवरिया पहुंच गई । टीम पांच फरवरी तक पीडब्लूडी डाक बंगले में ठहरकर मामले से संबंधित विभिन्न आरोपियों से पूछताछ करेगी।
25 दिसंबर वर्ष 2018 को देवरिया कारागार में बंद अतीक अहमद के इशारे पर लखनऊ के कारोबारी मोहित जायसवाल का अपहरण कर जेल में लाकर पिटाई करने के मामले की जांच सीबीआई को सौपी गई थी। सीबीआई के निशाने पर अतीक के करीबियों के अलावा जिला जेल के अधिकारी भी हैं। इस मामले में जेल अधीक्षक केपी त्रिपाठी ने कोतवाली में पूर्व जेल अधीक्षक दिलीप पांडेय, जेलर मुकेश कटियार, डिप्टी जेलर देवनाथ यादव, वार्डर मुन्ना पांडेय और राकेश पांडेय के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। मामले की विवेचना कोतवाली के दरोगा बृजेश दूबे कर रहे हैं। पुलिस विभाग के सूत्रों के अनुसार बृहस्पतिवार को सीबीआई की टीम ने पुन: देवरिया पहुंच इस मामले की तहकीकात में जुट गई। उस समय के सभी जेल अधिकारियों व बंदी रक्षकों के वर्तमान तैनाती स्थल की जानकारी पहले की ली जा चुकी है। अतीक प्रकरण में निलंबित हुए पांचों जेल अधिकारी और बंदी रक्षक अब बहाल हो चुके हैं। उनमें से तत्कालीन जेल अधीक्षक दिलीप पांडेय लखनऊ मुख्यालय में तैनात हैं। वहीं जेलर मुकेश कटियार लखनऊ माडर्न जेल से पिछले 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त हो चुके हैं। डिप्टी जेलर देवनाथ यादव बस्ती में, वार्डर मुन्ना पांडेय व राकेश पांडेय जिला कारागार देवरिया में ही तैैनात हैं। जानकारी के अनुसार सीबीआई पांच फरवरी तक यहां रहेगी। इस दौरान टीम अपने किसी भी गतिविधि की जानकारी किसी को नहीं दे रही है।