पुलिस को कुचलने की कोशिश: पशु तस्करों ने पिकअप चढ़ाई, फायरिंग का भी प्रयास- 2 गिरफ्तार, 5 गोवंश आजाद
पुलिस टीम ने पिकअप को रोकने का इशारा किया, तभी वाहन के आगे -पीछे चल रहे बाइक सवार लाइनरों ने टीम पर गोली चलाने के लिए तमंचा निकाल फायर झोंकने का प्रयास करने लगे। साथ ही पिकअप चालक पुलिस टीम पर वाहन चढ़ाने का प्रयास कर भागने लगा।
विस्तार
भटनी क्षेत्र में शुक्रवार की रात पशु तस्करों ने पुलिस टीम को पिकअप से कुचलने की कोशिश की और गोली भी चलाने का प्रयास किया। इसमें कुछ पुलिस कर्मियों को हल्की चोटें भी आई हैं। बाद में घेराबंदी कर पुलिस ने वीरसिंहपुर गांव के समीप दो पशु तस्करों को गिरफ्तार किया, जबकि एक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहा।
तीनों आरोपी बिहार प्रान्त के विजयीपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले है। उनके खिलाफ सम्बंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने मौके से पांच गोवंश लदी पिकअप, बाइक, तमंचा और कारतूस बरामद किया है। वाहनों को सीज करने के बाद गोवंश को आजाद कराया गया है। वही घायल पुलिस कर्मियों का सीएचसी में इलाज कराया गया।
भटनी पुलिस को शुक्रवार देर रात मुखबिरों से सूचना मिली कि कुछ पशु तस्कर पिकअप से गोवंश लेकर बिहार जा रहे है। सूचना पर एसओ मृत्युंजय राय के निगरानी में दरोगा अजय कुमार तिवारी पुलिस टीम के साथ नूरीगंज बाजार के पास घेराबंदी कर आरोपियों की तलाश में छिप गए। तभी मौके पर एक पिकअप आती दिखाई दी।
पुलिस टीम ने पिकअप को रोकने का इशारा किया, तभी वाहन के आगे -पीछे चल रहे बाइक सवार लाइनरों ने टीम पर गोली चलाने के लिए तमंचा निकाल फायर झोंकने का प्रयास करने लगे। साथ ही पिकअप चालक पुलिस टीम पर वाहन चढ़ाने का प्रयास कर भागने लगा।
टीम ने आरोपियों का पीछा कर वीरसिंहपुर गांव के पास पिकअप को रोक लिया और बाइक सवार तस्कर अजय कुमार बैठा और एक किशोर को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि इस दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर पिकअप चालक हेमराज यादव मौके से फरार हो गया। कार्रवाई में कुछ पुलिस कर्मियों को चोटें आई है। पकड़े गए आरोपियों के पास से बाइक, तमंचा और कारतूस बरामद किए गए है।
पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। वही बाइक और पिकअप को सीज कर पांच गोवंश को आजाद कराया गया है। क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि दो पशु तस्करों को गिरफ्तार कर पांच गोवंश को आजाद कराया गया है। कार्रवाई के दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम वाहन चढ़ाने व फायर करने का प्रयास किया। तीन आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।