{"_id":"6ab4284878d8d8e22c0200c2","slug":"68-couples-joined-hands-deoria-news-c-208-1-deo1014-192539-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: 68 जोड़ों ने थामा एक-दूसरे का हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: 68 जोड़ों ने थामा एक-दूसरे का हाथ
Thu, 24 Sep 2026 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 24 Sep 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
एक साथ 68 जोड़ो का हुआ विवाह
रुद्रपुर। नगर के भभौली चौराहा स्थित एक मैरिज हॉल में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत आयोजित कार्यक्रम में 68 जोड़ों ने एक-दूसरे का हाथ थामा।
हिंदू जोड़ों का विवाह वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कराया गया। वहीं काजी ने छह मुस्लिम जोड़ों का निकाह पढ़वाया। इस दौरान मौजूद लोगों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया।
विधायक जय प्रकाश निषाद ने कहा कि भाजपा सरकार बेटी के जन्म से लेकर उसके विवाह तक मदद करने की योजनाएं चला रहीं हैं। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह आयोजनों के जरिये गरीब घरों की बेटियों की शादी कराने का कार्य किया जा रहा है।
सरकार गृहस्थी के लिए जरूरी सामान के साथ ही बेटियों के खाते में धन डालती है। इससे गरीबों की बड़ी मदद हो जाती है।
उन्होंने सरकार की ओर से चलाई जा रहीं अन्य योजनाओं की भी जानकारी दी। विवाह के बाद वर-वधु पक्ष को उपहार देकर विदा किया गया।
कार्यक्रम में ब्लाॅक प्रशासक ऊषा पासवान, चेयरमैन सुधा निगम, राजकुमार गुप्ता, छट्ठे लाल निगम, एसडीएम राजकुमार गुप्ता, बीडीओ एजाज अहमद, पूर्ति निरीक्षक गुफरान अली, संगम धर द्विवेदी, जयबहादुर गौतम, जितेन्द्र गुप्ता, कर्मवीर सोलंकी आदि मौजूद रहे।